Red Gold: मसाले हमारे भोजन को स्वादिष्ट और सुगंधित बनाते हैं। इनके बिना खाने का स्वाद अधूरा सा लगता है। हमारे देश में तो लगभग हर पकवान में मसालों का इस्तेमाल होता है। मसाले के नाम में अब तक आपने लौंग, बड़ी इलायची, छोटी इलायची, काली मिर्च, जीरा, दालचीनी, मेथी, हल्दी, धनिया पाउडर आदि के नाम तो जरूर सुने होंगे। कई मसाले तो अपनी औषधीय गुणों के कारण भी महत्वपूर्ण होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा मसाला कौन सा है? यह मसाला है केसर, जिसे अंग्रेजी में सैफ्रन (Saffron) कहा जाता है। केसर की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। इसकी एक किलो की कीमत में आप एक आईफोन या एक अच्छी खासी मोटरसाइकिल खरीद सकते हैं। एक किलो केसर की कीमत लगभग 3.5 से 4 लाख रुपये तक हो सकती है, बाकी इसकी कीमत बाजार के उतार-चढ़ाव और गुणवत्ता के आधार पर कम या ज्यादा हो सकती है।
Ajab Gajab: ये है दुनिया का सबसे महंगा मसाला, एक किलो की कीमत में खरीद सकते हैं आई फोन
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Mon, 03 Feb 2025 07:06 PM IST
सार
केसर दुनिया का सबसे महंगा मसाला है, यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसका उपयोग भोजन को स्वादिष्ट और सुगंधित बनाने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन