फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CRPF: नक्सल इलाके में सीआरपीएफ डीजी ने FOB पर जवानों संग बिताई रात, जांबाजों की सुनी तो कुछ अपनी सुनाई

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Mon, 03 Feb 2025 03:47 PM IST
सार

सीआरपीएफ के नए डीजी जीपी सिंह, जिन्होंने पिछले सप्ताह ही बल के महानिदेशक का कार्यभार संभाला है, अब वे नक्सल प्रभावित इलाके में पहुंच गए हैं। उन्होंने बीजापुर, सुकमा और दन्तेवाडा के नक्सल प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

विज्ञापन
CRPF DG spent night with soldiers at FOB in Naxal area listened to brave soldiers told some of his own stories
BSF - फोटो : Amar Ujala

देश का सबसे बड़ा केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ', नक्सल प्रभावित इलाकों में लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। जोखिम भरे इलाकों में इस बल के जांबाज दोहरी भूमिका रहे हैं। एक तरफ वे नक्सलियों का खात्मा कर रहे हैं, उन्हें सरेंडर के लिए मजबूर कर रहे हैं तो दूसरी ओर वहां के सामान्य लोगों के लिए मददगार भी बन रहे हैं। वहां रहने वाले लोगों की शिक्षा और स्वास्थ्य से लेकर हर संभव सहायता की जा रही है।



सीआरपीएफ के नए डीजी जीपी सिंह, जिन्होंने पिछले सप्ताह ही बल के महानिदेशक का कार्यभार संभाला है, अब वे नक्सल प्रभावित इलाके में पहुंच गए हैं। उन्होंने बीजापुर, सुकमा और दन्तेवाडा के नक्सल प्रभावित इलाकों का दौरा किया। डीजी ने टेकलगुडियम एफओबी पर जवानों के साथ रात बिताई। डीजी ने जनता के साथ संवाद स्थापित किया। बल के महानिदेशक ने कुछ जांबाजों की सुनी तो कुछ अपनी सुनाई। उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीणों को 2000 साइकिलें वितरित करने की मुहिम की शुरुआत की।

CRPF DG spent night with soldiers at FOB in Naxal area listened to brave soldiers told some of his own stories
BSF - फोटो : Amar Ujala

देश की आंतरिक सुरक्षा और नागरिक कल्याण को मजबूत करने के मकसद से सीआरपीएफ महानिदेशक ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने टेकलगुडियम के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जवानों के साथ रात बिताई है। उन्होंने आम जनता के लिए 'सिविक एक्शन प्रोग्राम' की औपचारिक शुरूआत की। यह कार्यक्रम स्थानीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने, नागरिक सुरक्षा को बढावा देने और सुरक्षा बलों तथा आम जनता के बीच विश्वास बढाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

CRPF DG spent night with soldiers at FOB in Naxal area listened to brave soldiers told some of his own stories
BSF - फोटो : Amar Ujala

महानिदेशक ने कहा, सीआरपीएफ न केवल देश की सुरक्षा में योगदान देता है, बल्कि समाज के विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। यह पहल स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने और उन्हें एक बेहतर भविष्य देने की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सिविक एक्शन कार्यक्रम के अन्तर्गत स्थानीय विद्यालयों में 100 से अधिक छात्रों को शिक्षा सामग्री, स्कूल बैग और स्टेशनरी किट वितरित की गई। भविष्य में भी सीआरपीएफ के तैनाती स्थलों पर जरूरतमंद छात्रों को शिक्षा सामग्री प्रदान की जाती रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
CRPF DG spent night with soldiers at FOB in Naxal area listened to brave soldiers told some of his own stories
BSF - फोटो : Amar Ujala

स्वास्थ्य सेवाओं को बढावा देने के लिए निःशुल्क मेडिकल कैम्प आयोजित किए गए। इनमें 100 से अधिक ग्रामीणों की स्वास्थ जांच की गई। उन्हें आवश्यक दवाईयां भी वितरित की गई। युवाओं को स्वरोजगार के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें टेलरिगं, बांस-कला, सिलाई, कंप्यूटर स्किल्स, कृषि कला, बढई कला, ड्राइविंग जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। डीजी ने स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के मकसद से उस क्षेत्र में तैनात बल के कम्पनी कमाण्डरों को निर्देशित किया है कि जरूरतमंद युवाओं को शिक्षा और प्रशिक्षण में मदद करें, ताकि वे अपने भविष्य को सुधार सकें।

विज्ञापन
CRPF DG spent night with soldiers at FOB in Naxal area listened to brave soldiers told some of his own stories
BSF - फोटो : Amar Ujala

महानिदेशक ने कहा, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुविधाजनक बनाने और छात्रों की शिक्षा तक पहुंच को आसान बनाने के लिए 2,000 साइकिलों का वितरण किया जाएगा। उन्होंने लोगों को 20 साइकिलें वितरित की हैं। इससे सुदूरवर्ती इलाकों के छात्रों को स्कूल जाने में आसानी होगी और ग्रामीण श्रमिकों को अपने कार्यस्थल तक पहुंचने मे सुविधा मिलेगी। सामाजिक सहयोग को बढावा देने के लिए गरीब और जरूरतमंद ग्रामीणों को वस्त्र वितरित किए गए। आने वाले समय में के0रि0पु0बल द्वारा अन्य जरूरतमंदों को भी वस्त्र वितरित किए जाएंगे। इस पहल के तहत 200 से अधिक परिवारों को कपडे, खेल सामग्री, कृषि उपकरण और दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन, सामाजिक संगठनों और ग्रामीण जनता की उत्साही भागीदारी देखी गई। ग्रामीणों ने इस पहल का गर्मजोशी से स्वागत किया और इसे अपने जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लाने वाला कदम बताया। डीजी ने विश्वास जताया कि यह पहल न केवल ग्रामीणों के जीवन को बेहतर बनाएगी, बल्कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जनता के बीच एक मजबूत रिश्ता भी कायम करेगी। उन्होंने स्थानीय लोगों को विश्वास दिलाया कि जरूरतमंदों को इस प्रकार के कार्यक्रमों के द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जनता की सदैव मदद करता रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed