World Most Expensive Mango: दुनिया में फलों के राजा आम की कई किस्में पाई जाती हैं। इसके अलावा आम को राजकीय फल का दर्जा भी प्राप्त है। दुनिया में अलग-अलग देशों के आमों की भी अपनी खासियत है। दशहरी, चौसा और लंगड़ा आम का नाम तो आप सभी ने सुना होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे आम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। हम जिस आम के बारे में बात कर रहे हैं वह जापान में मिलता है। इसके अलावा यह आम भारत में भी पाया जाता है।
जापान में मिलने वाले दुनिया के सबसे महंगे आम का नाम तइयो नो तमांगो है। यह जापान के मियाजाकी में होता है, तो वहीं बिहार के पूणिया और मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी मिलता है। इस आम को खरीदने के बारे में आम आदमी सपने में भी नहीं सोच सकता है। आइए जानते हैं इस खास आम के बारे में...
2 of 7
दुनिया का सबसे महंगा आम
- फोटो : Twitter @PierceKarina
आमतौर यह आम जापान के क्यूशू प्रान्त के मियाजाकी शहर में उगाया जाता है। लेकिन मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी इसके कुछ पेड़ हैं और बिहार के पूर्णिया में एक पेड़ मौजूद है। इस आम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.7 लाख रुपए प्रति किलोग्राम है।
3 of 7
दुनिया का सबसे महंगा आम
- फोटो : twitter @Apka_bharat
भारत में तइयो नो तमांगो नस्ल के एक आम की कीमत 21 हजार बताई जाती है। पूर्णिया में इस नस्ल का एक पेड़ है जो 25 साल से मौजूद है। इस आम को खाने पर मिठास के अलावा नारियल और अन्नास का भी हल्का स्वाद आता है।
4 of 7
दुनिया का सबसे महंगा आम
- फोटो : Twitter @AreyBangdu
इस आम को खास तरीके से तैयार किया जाता है। आम के पेड़ पर फल आने के बाद एक-एक फल को जालीदार कपड़े में बांध दिया जाया है। इसकी वजह से आम का रंग अलग होता है। जामुनी कलर का यह आम देखने में भी बेहद खूबसूरत नजर आता है।
5 of 7
दुनिया का सबसे महंगा आम
- फोटो : Twitter @PierceKarina
भारत में सबसे महंगे आम की बात करें, तो अल्फांसो या हापुस आम सबसे महंगा बिकता है। यह आम इतना स्वादिष्ट होता है कि इसको स्वर्गबूटी भी कहा जाता है। यह आम अपनी मिठास और सुगंध के लिए जाना जाता है।