फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिडनी में समुद्र तट के पास कैमरे में कैद हुई ब्लू व्हेल, 100 साल में केवल तीसरी बार हुआ ऐसा

Sun, 06 Sep 2020 09:08 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 06 Sep 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
World largest animal found on earth Blue whale captured in camera near the beach in Sydney
Blue whale - फोटो : सोशल मीडिया

ब्लू व्हेल को दुनिया का सबसे बड़ा जीव माना जाता है, जो कि एक विशालकाय मछली है और समुद्र में रहती है। बेहद भारी भरकम शरीर होने के बावजूद भी यह मछली बहुत कम देखने को मिलती है। इस जीव पर रिसर्च करने वाले वैज्ञानिक इसे खोजने के लिए गहरे समुद्र में बहुत दूर तक जाते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों की किस्मत उन्हें ब्लू व्हेल से मिलवाती है। ऐसा ही कुछ मामला ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में हुआ है। सिडनी के समुद्र तट के पास ब्लू व्हेल नजर आई है।

World largest animal found on earth Blue whale captured in camera near the beach in Sydney
Blue whale - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सिडनी में एक फोटोग्राफर हंपबैक व्हेल की तस्वीरें ले रहा था। इसी दौरान उसके कैमरे में ब्लू व्हेल की तस्वीरें कैद हो गईं। वैसे ब्लू व्हेल की तस्वीरों का कैमरे में कैद होना कोई नई घटना नहीं है। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि  ऐसा पिछले 100 साल में तीसरी बार हुआ है, जब सिडनी के तट के पास ब्लू व्हेल दिखाई दी हो।

World largest animal found on earth Blue whale captured in camera near the beach in Sydney
Blue whale - फोटो : सोशल मीडिया

न्यू साउथ वेल्स नेशनल पार्क एंड वाइल्डलाइफ सर्विस के अधिकारियों के मुताबिक, इस ब्लू व्हेल की लंबाई 82 फीट से ज्यादा और इसका वजन 100 हजार किलोग्राम से भी अधिक है। ब्लू व्हेल पृथ्वी पर सबसे बड़ा जीव है, और समुद्र के किनारे इतने करीब से इसे शायद ही देखा जाता है। लगभग एक सदी तक लगातार इनका शिकार होने की वजह से यह लुप्तप्राय यानी दुर्लभ जीवों की लिस्ट में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World largest animal found on earth Blue whale captured in camera near the beach in Sydney
Blue whale - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लू व्हेल की कुल आबादी 10,000 से 25,000 के बीच है। नेशनल पार्क एंड वाइल्डलाइफ सर्विस के रेंजर एंड्रयू मार्शल के अनुसार, इतना बड़ा आकार होने के बाद भी ब्लू व्हेल को आसानी से इतने करीब से नहीं देखा जा सकता है। यहां तक कि इनके प्रवास और निवास स्थान के बारे में भी कोई पर्याप्त डेटा नहीं मौजूद है।

विज्ञापन
World largest animal found on earth Blue whale captured in camera near the beach in Sydney
Blue whale - फोटो : सोशल मीडिया

सिडनी में रहने वाले के सीन नामक फोटोग्राफर ने समुद्र तट के पास तैरते हुए इस ब्लू व्हेल की तस्वीरें कैमरे में कैद की है। इस फोटो और वीडियो को सीन ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Blue Whale- Sydney, Australia 🐋🐳 Thought I’d share the video so it’s always there👌 Enjoy this beauty, thanks for all the kind messages & comments @sydney @australia @whalesnation @natgeoyourshot @natgeo @quadeightuav @peeedah @seayou.later @emmetbollard @ross_air_photography @1fordy1 @lonelywhale @djiglobal @skybangerz @bondilifeguards @thelifeofwhales @paditv @exploringaustralia @aussiebucketlist @sydney.explores @paradise @abcaustralia @whaletalesorg @visitnsw

A post shared by Sean (@seansperception) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed