फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लास्ट किस करने के बहाने प्रेमी के साथ प्रेमिका ने की ऐसी हरकत

Fri, 21 Jun 2019 02:18 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Fri, 21 Jun 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
women bites of her boyfriend tounge in spain
प्रतीकात्मक फोटो

आए दिन ऐसी खबरें आती रहती हैं कि पत्नी ने पति की बेरहमी से कत्ल की या फिर पति ने पत्नी को बेरहमी से मार दिया। लेकिन अभी जो घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है उसको जानकर आपकी रुह कांप जाएगी। इस घटना को सुनने के बाद कोई भी प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को किस करने से पहले कई दफा सोचेंगे। क्योंकि यह घटना ऐसी ही है। 

women bites of her boyfriend tounge in spain
प्रतीकात्मक फोटो

दरअसल, एक युवती ने आखिरी बार अपने पूर्व प्रेमी को किस करने के बहाने उसकी जीभ काट ली। घटना के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला को कोर्ट से 8 साल जेल की भी सजा हो सकती है। यह घटना स्पेन के बार्सिलोना का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आडिया लोपेज ईस्टीवे ने अपने प्रेमी से दूसरी बार ब्रेकअप होने पर किस करने के बहाने उसकी जीभ काट ली। उनके बीच पहला रिलेशनशिप केवल दो माह चला था जो साल 2016 में शुरू हुआ था। 

women bites of her boyfriend tounge in spain
प्रतीकात्मक फोटो

इसके कुछ दिनों बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ फिर से रिलेशनशिप में आने का फैसला किया। लेकिन चार महीने बाद ही उसके प्रेमी ने उससे कहा कि लगातार उसके मूड बदलने से परेशान हो गया है। जब गर्लफ्रेंड ईस्टीवे ने सुना तो वह अपने आपे से बाहर हो गई और चीखने-चिल्लाने लगी। इस दौरान अपार्टमेंट में उसने खूब शोर मचाया। हालांकि थोड़ी देर बाद अपने प्रमी के पास वापस आई और उसे गले लगाकर किस करने लगी। इस दौरान उसने अपने प्रेमी की जीभ काट ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
women bites of her boyfriend tounge in spain
प्रतीकात्मक फोटो

जीभ के काटे हुए हिस्से को उसने जमीन पर थूक दिया और भाग गई। दर्द के कारण प्रमी चिल्लाने लगा और उसके मुंह से लगातार खून आ रहा था। पड़ोसियों की मदद से घायल प्रेमी को अस्पताल पहुंचाया गया। उस दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन वह बयान देने से इनकार कर रही थी। हालांकि अब जाकर इस पूरे मामले की जांच पूरी हो चुकी है। अब आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
women bites of her boyfriend tounge in spain
प्रतीकात्मक फोटो

आरोपी युवती ने अपने प्रेमी की जीभ काटने से इंकार कर दिया है। उसने अपने पूर्व प्रेमी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। उसने यह भी आरोप लगाया है कि जब वह घर छोड़कर जा रही थी तो उसने उसका गला दबाने की कोशिश की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed