फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day 2019: आर्मी डॉग ने भी किया योग, तस्वीरें हो रही हैं वायरल

Fri, 21 Jun 2019 12:30 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Fri, 21 Jun 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
International Yoga Day 2019 dog yoga photos viral on social media
- फोटो : ani

21 जून को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान जगह-जगह योग का कैंप लगाकर लोग योगा डे मना रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लोगों ने खासे उत्साह के साथ भाग लेकर योगाभ्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रांची के प्रभात तारा मैदान में 40 हजार लोगों के साथ योग के कई सारे आसन किया। लेकिन योग दिवस के मौके पर सबसे दिलचस्प तस्वीर आर्मी डॉग यूनिट से आई। 

International Yoga Day 2019 dog yoga photos viral on social media
- फोटो : ani
सीमा सुरक्षा बल की डॉग स्कवॉड ने अपने ट्रेनरस् के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगा किया। ये नजारा बेहद ही अद्भूत था कि किस तरीके से कुत्ते अनुशासित होकर योग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर आर्मी की डॉग यूनिट की योग करती हुई तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। 
International Yoga Day 2019 dog yoga photos viral on social media
- फोटो : ani

सोशल मीडिया पर लोग इस तस्वीर को खूब शेयर कर रहे हैं। सेना के साथ-साथ आईटीबीपी के डॉग यूनिट और घुड़सवार दस्ते ने भी हरियाणा के पंचकूला योग में हिस्सा लिया। योग दिवस मनाने में सेना के जवान भी पीछे नहीं रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day 2019 dog yoga photos viral on social media
- फोटो : ani

उत्तरी लद्दाख में भारत-तिब्बत बॉर्डर के जवानों ने 18000 फीट की ऊंचाई पर योगाभ्यास किया। 

विज्ञापन
International Yoga Day 2019 dog yoga photos viral on social media
- फोटो : ani

वहीं हिमाचल प्रदेश में भारत-तिब्बत पुलिस बॉर्डर के जवानों ने 14000 मीटर ऊंचाई पर -10 डिग्री सेल्सियस तापमान में योग किया। अरुणाचल प्रदेश के लोहितपुर में पुलिस जवानों ने भी दिगारु नदी में खड़े होकर योग किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed