फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस महिला को नहीं सुनाई देती मर्दों की आवाज, वजह जान चकरा जाएगा दिमाग

Sun, 13 Jan 2019 10:16 AM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव शुक्ला Updated Sun, 13 Jan 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
woman unable to hear men voices due to rare condition in china

आजतक आपने कई तरह की बीमारियों के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम एक महिला को हुई विचित्र बीमारी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप शायद यकीन ही न करें। लेकिन ये खबर पूरी सच है। अपनी अजीबोगरीब बीमारी के कारण ये महिला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।


 

woman unable to hear men voices due to rare condition in china
- फोटो : Social Media

क्या कभी आपने सुना है कि किसी महिला को केवल महिलाओं की आवाज सुनाई पड़ती हो, पुरुषों की नहीं। शायद आपको पहली बार में यह यकीन करना मुश्किल हो, लेकिन चीन में एक ऐसी महिला है, जिसे पुरुषों की आवाज सुनाई ही नहीं पड़ती है। यह कोई अफवाह नहीं, बल्कि हकीकत है। 

woman unable to hear men voices due to rare condition in china
- फोटो : Social Media

चीन की यह महिला Rare Hearing-Loss condition की स्थिति से गुजर रही है, जो उसे पुरुषों की आवाज सुनने से रोकती है। चीन की इस महिला का नाम चेन (Chen) है, जो जियामेन की रहने वाली है।एशिया वायर की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सुबह जब चेन सोकर उठीं, तो उन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड की आवाज सुनाई ही नहीं दी। वो बोल रहे थे, मगर चेन को कुछ सुनाई नहीं दे रहा था। इसके पहले वाली रात को उन्हें अपने कानों में कोई घंटी सी बजती सुनाई दी थी, उल्टी भी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
woman unable to hear men voices due to rare condition in china
- फोटो : Social Media

जिसके बाद चेन को अस्पताल ले जाया गया। जहां पता लगा कि उनके कान का सिस्टम लो-फ्रिक्वेंसी की आवाजें कैच नहीं कर पा रहा। इस कंडीशन को 'रिवर्स-स्लोप हियरिंग लॉस' कहते हैं। इसकी ही वजह से वो औरतों को तो सुन पा रही हैं, मगर पुरुषों की आवाज उन्हें सुनाई नहीं दे रही।

विज्ञापन
woman unable to hear men voices due to rare condition in china
- फोटो : Social Media

कान, नाक और गले (ईएनजी) के स्पेशलिस्ट ने चेन का चेकअप किया और पाया कि उसे Reverse-slope hearing loss (RSHL) है। इसे low-frequency hearing loss भी कहते हैं, यानी कम आवृत्ति की ध्वनि सुनाई पड़ने में दिक्कत। ज्यादातर लोग, जिन्हें सुनने में तकलीक होती है वे उच्च आवृत्ति ध्वनि की परेशानी (high-frequency hearing loss) से पीड़ित होते हैं। जिसका अर्थ है कि उन्हें ऊंची आवाज (high-pitched voices/sounds) सुनने में परेशानी होती है। रिवर्स-स्लोप हियरिंग लॉस (RSHL) को लो-फ्रीक्वेंसी हियरिंग लॉस के रूप में भी जाना जाता है। जिस स्थिति में नीचे पिच की ध्वनियों को सुनने में कठिनाई होती है, जैसे पुरुष की भारी आवाज। चेन इसी से पीड़ित हैं, हालांकि ऐसे मामले बहुत कम ही देखने को मिलते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed