दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जो अपनी अजीबोगरीब हरकतों की वजह से चर्चा में रहते हैं। अब इसी कड़ी में आपको एक महिला के बारे में बताते हैं, जो घर की दीवार को भी खा जाती है। अभी तक आपने बच्चों को ही घरों में उल्टी-सीधी हरकतें करते हुए देखा होगा। आपको यकीन नहीं हो रहा होगा कि क्या एक महिला भी ऐसी हरकतें सकती है? लेकिन यह बिल्कुल सच है।
यह महिला अमेरिका के मिशिगन में रहती है और इसका नाम निकोल है। इस महिला को चॉक खाने की आदत है, लेकिन सबसे बड़ी हैरानी लोगों को तब हुई जब इसने अपनी तलब को मिटाने के लिए घर की दीवारों को भी खाना शुरू कर दिया। इस महिला ने एक टीवी प्रोग्रोम में अपनी इस अजीब लत के बारे में बताया। महिला की बात सुनकर हर कोई सकते में आ गया। आईए जानते हैं कि आखिर इस महिला को घर की दीवारों को खाने की लत कैसे लग गई?
2 of 5
महिला खाती है दीवार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
टीवी प्रोग्राम में निकोल नाम की महिला ने अपनी इस लत के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि उसको घर की सूखी दीवारों की खुशबू बेहद पसंद है। महिला ने आगे जो बताया वो जानकर आप हैरान हो जाएंगे। महिला ने बताया कि वह एक हफ्ते में तीन स्क्वायर फीट दीवार को खा जाती है। महिला का एक बच्चा भी है।
3 of 5
महिला खाती है दीवार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
महिला को चॉक खाने की आदत पांच साल पहले अधिक लग गई । महिला की मां की मौत हो गई जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में चली गई। तब से ही उसको दीवार खाने की लत लग गई। उसको यह आदत कैसे पड़ी उसे नहीं पता। उसने बताया कि उसे अपनी इस आदत की वजह से शर्मिंदा होना पड़ता है। निकोल को अलग-अलग दीवारों का टेस्ट पसंद है।
4 of 5
अजब-गजब: इस महिला को लगी अजीब लत, एक हफ्ते में खा जाती है 3 स्क्वायर फीट दीवार, जानिए वजह महिला खाती है दीवार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
टीवी प्रोग्राम में महिला ने यह भी बताया कि उसे कैसी दीवारों का टेस्ट ज्यादा पसंद है। डॉक्टरों को महिला की इस आदत के बारे में जब पता चला तो उन्होंने उसे सेहत को लेकर चेतावनी भी दी है।
5 of 5
महिला खाती है दीवार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
डॉक्टरों ने महिला को चेतवानी देते हुए कहा कि दीवार को खाने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हो सकती है, क्योंकि दीवरों पर लगे पेंट में केमिकल्स होता है। निकोल ने बताया कि वह अपनी इस लत को छुड़ाने में नाकाम हो गई है। उसकी बहुत कोशिश करने के बाद भी नहीं छूट रही है।