दुनियाभर में चीन अपनी रहस्यमयी चीजों के लिए जाना जाता है। चीन में हजारों साल से कई ऐसे रहस्य छिपे हुए हैं जिनके बारे में वैज्ञानिक भी आज तक नहीं पता लगा पाए। चीन के सिचुआन प्रांत में एक ऐसी चीज है जिसे लोग एलियन की जीवन का सबूत मानते हैं। सिचुआन प्रांत के सान्शिंगदुई म्यूजियम में एक तांबे की मूर्ति है जिसमें आदमी का हाथ बंद है और पैरों में चप्पल की जगह ऐंकलेट हैं। म्यूजियम में रखी तांबे की मूर्ति 2.62 मीटर की है। कुछ लोगों का कहना है कि यह शू (प्राचीन सिचुआन) साम्राज्य का प्रतीक है जबकि कई लोगों का मानना है कि यह मूर्ति एलियन की जीवन का सबूत है।
बताया जाता है कि 3000 साल पहले के एक राजा की यह तांबे की मूर्ति है। इस मूर्ति के सिर पर सूरज जैसी आकृति बनी है और कपड़ों पर रिबन लगे हैं और ड्रैगन बना है। सान्शिंगदुई में 10 हजार से अधिक सामान मिले हैं। यह सभी 1929 के बाद से तीन हजार से पांच हजार साल तक के हैं।
2 of 5
चीन में थी एलियंस की दुनिया! (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
यहां पर 1980 में एक किले का अवेशष बरामद हुआ था। इसके चार साल बाद अलग-अलग दीवारों और विशाल बलिवेदियों के अवशेष मिले जिसके आधार पर इस क्षेत्र को शू साम्राज्य का राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृति गढ़ माना जाता है।
3 of 5
चीन में थी एलियंस की दुनिया! (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
माना जाता था कि सान्शिंगदुई का इतिहास 3000 साल पुराना है, लेकिन खुदाई के बाद पता चला है कि यहां की सभ्यता 5000 साल पहले की है। यहां पर कृषि से जुड़े और अन्य औजार काफी विकसित पाए गए हैं। यलो नदी से चीनी सभ्यता की शुरुआत होने को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुरातत्वविदों के लिए यह इलाका काफी रोचक बन गया है।
4 of 5
चीन में थी एलियंस की दुनिया! (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
...तो कैसे गायब हो गई सभ्यता?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सान्शिंगदुई जैसी सभ्यता अचानक कैसे लापता हो गई। माना जाता है कि ऐसा भयानक भूकंप की वजह से हुआ हो। बरामद की गई चीजें चीन के इतिहास में नहीं पाई जाती हैं। पुरातत्वविद को हैरानी हो रही है कि यह प्राचीन सभ्यता इतनी विकसित कैसे थी।
5 of 5
चीन में थी एलियंस की दुनिया! (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
सान्शिंगदुई में मिली वस्तुओं को देखने के बाद कुछ लोग मानते हैं यह रहस्यमयी चीजें एलियंस की हो सकती हैं। यहां पर 1986 में यूएफओ के देखने की बात कही गई थी।