{"_id":"5ceaab2cbdec22078f24d890","slug":"woman-demands-police-action-against-rooster-for-disturbing-her-sleep-in-maharashtra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुर्गे ने नींद में डाला खलल तो महिला ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग, हैरान कर देगा पूरा मामला","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
मुर्गे ने नींद में डाला खलल तो महिला ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग, हैरान कर देगा पूरा मामला
एक मुर्गे की बांग से एक महिला इतनी परेशान हो गई कि उसने मुर्गे के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग कर दी। मामला महाराष्ट्र के पुणे जिले का है। एक अधिकारी ने बताया कि महिला पुलिस स्टेशन पहुंची और मुर्गे और उसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : file photo
समर्थ पुलिस स्टेशन में जमा किए गए शिकायती पत्र में सोमवार पैठ निवासी महिला ने कहा है कि उसके घर के सामने मुर्गा रोज सुबह बांग देता है, जिससे उसकी नींद खराब हो जाती है।
3 of 5
समर्थ पुलिस स्टेशन
- फोटो : Social media
अधिकारी ने बताया कि इस मामले में जांच की गई तो पता चला कि महिला उस घर में रहती ही नहीं है। वो घर उसकी बहन का है, जहां वो कुछ दिनों के लिए रहने आई थी और मुर्गे की शिकायत करके फिर वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File photo
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, महिला की बहन ने बताया कि वो (महिला, जिसने शिकायत की) थोड़ी 'सनकी' है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कोई भी आधिकारिक केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
इससे पहले हाल ही में मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भी एक ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया था। यहां एक महिला मुर्गा और उसके मालिक के खिलाफ शिकायत करने पहुंच गई थी कि उसकी बेटी को मुर्गे ने चोंच मार दी। इसके बाद पुलिस ने मुर्गे की मालकिन को थाने बुलाया था। तब महिला ने हाथ जोड़कर पुलिस से अपील की थी कि भले ही उसे जेल में डाल दिया जाए, लेकिन उसके मुर्गे के साथ कुछ न किया जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।