लोग पैसों के लिए क्या कुछ नहीं करते। किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। संयुक्त अरब अमीरात की एक महिला ने भी पैसों के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ ऐसा ही किया है, जिससे अब वो सलाखों के पीछे पहुंच गई है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
दरअसल, महिला पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर खुद को एक असफल शादी का शिकार बताया और बच्चों की परवरिश के लिए लोगों से मदद मांगी और महज 17 दिनों में ही लगभग 35 लाख रुपये जुटा लिए।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
दुबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने पैसे जुटाने के लिए फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर की मदद की और इसके माध्यम से उसने कई लोगों को ठगा। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने पहले सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बनाया और अपने बच्चों की तस्वीरें दिखाकर उनकी परवरिश के लिए लोगों से आर्थिक मदद मांगी।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File photo
दुबई पुलिस के आपराधिक जांच विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर जमाल अल सलेम अल जल्लाफ के मुताबिक, महिला लोगों से बता रही थी कि वो तलाकशुदा है और बच्चों को वह खुद ही पाल रही है जबकि बाद में उसके पूर्व पति ने बताया कि बच्चे उसके साथ रह रहे हैं।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला के पूर्व पति को उसके कुछ दोस्तों और रिश्तेदारों ने फोन करके बताया कि उसकी पूर्व पत्नी बच्चों की तस्वीरों का इस्तेमाल भीख मांगने के लिए कर रही है। पति की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दुबई में ऑनलाइन भीख मांगना अपराध है। इसके लिए आरोपी को तीन महीने या छह महीने की जेल और उसपर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।