Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
When will humans meet aliens nasa study predicts exact date Scientists revelations caused a stir
{"_id":"61b5e013d5fb354e8b5bbf1c","slug":"when-will-humans-meet-aliens-nasa-study-predicts-exact-date-scientists-revelations-caused-a-stir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: जानिए एलियंस से इंसानों की कब होगी मुलाकात? वैज्ञानिकों के खुलासे से मची हलचल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: जानिए एलियंस से इंसानों की कब होगी मुलाकात? वैज्ञानिकों के खुलासे से मची हलचल
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 12 Dec 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
एलियंस से इंसानों की कब होगी मुलाकात?
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वैज्ञानिक शोध के जरिए पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या ब्रह्मांड में इंसान के अलावा कोई और जीव हैं? वैज्ञानिक इन सवालों के जवाब खोजने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या पृथ्वी के अलावा किसी और ग्रह पर भी जीवन है। वैज्ञानिकों का मानना है कि दो दशक से कम समय में मंग्रह पर इंसान पहुंच जाएगा। इस सदी में ही इंसान बृहस्पति या शनि के कम से कम एक उपग्रह पर पहुंच जाएगा। NASA के एक रिसर्च में यह अनुमान जताया गया है।
इस रिसर्च में संभावना जताई गई है कि इसान 350 सालों में यानी सन् 2383 के आसपास इंसान सौरमंडल के बाहर मौजूद किसी दूसरे जीव यानी एलियन से संपर्क कर सकता है। नासा ने इस स्टडी के बारे में इसी साल बताया था। नासा के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के पृथ्वी विज्ञान सेक्शन में वैज्ञानिक और ग्रुप के नेता जोनाथन एच जियांग और उनकी टीम ने यह स्टडी की थी।
2 of 3
एलियंस से इंसानों की कब होगी मुलाकात?
- फोटो : iStock
किसी दूसरे ग्रह पर रहना एक साइंस फिक्शन फिल्म जैसा प्रतीत होता है। इस स्टडी में कहा गया है कि इंसान 2038 तक मंगल ग्रह पर पहुंच जाएगा। अगर कोई कठिनाई या समस्या नहीं आई, तो 2086 तक शनि ग्रह पर इंसान कदम रख सकता है। इसके अलावा में इसमें यह भी खुलासा किया है कि 2254 तक सौरमंडल से हटकर निकटतम प्लेनेटरी सिस्टम प्रॉक्सिमा सेंटॉरी तक पहुंचने में इंसान को कामयाबी मिल सकती है।
3 of 3
एलियंस से इंसानों की कब होगी मुलाकात?
- फोटो : iStock
रिसर्चर का मानना है कि इंसान एलियन से 2383 तक मिल सकता है। नासा के वैज्ञानिक अतंरिक्ष के रहस्यों के बारे में जानने की कोशिश में लगे हुए हैं। वह आए दिन कोई ना कोई नया खुलासा करते हैं। नासा ने हाल के दिनों में अंतरिक्ष के कई रहस्यों से लगभग पर्दा उठा दिया है। अतंरिक्ष के रहस्यों को जानने के लिए नासा अभी कई मिशन की तैयारी कर रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।