Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Funeral Procession Of 75 Year Old Madhya Pradesh Man Followed By Stray Dog Kalu Till Last Rites

बेजुबान ने नहीं भूली इंसानियत, खाना खिलाने वाले शख्स की अंतिम यात्रा में घाट तक गया कुत्ता, भावुक पल वायरल

Wed, 25 Nov 2026 05:22 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 25 Nov 2026 05:22 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश से एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक कुत्ता अपने चहेते इंसान की अंतिम यात्रा में भी उसके साथ कदम से कदम मिलाकर चलता रहा।
 

विज्ञापन
Funeral Procession Of 75 Year Old Madhya Pradesh Man Followed By Stray Dog Kalu Till Last Rites
बेजुबान ने नहीं भूली इंसानियत, खाना खिलाने वाले शख्स की अंतिम यात्रा में घाट तक गया कुत्ता - फोटो : एक्स

विस्तार

कुत्तों की वफादारी और इंसानों के प्रति उनके लगाव की कहानियां पढ़ने और सुनने को मिलती हैं। कई बार बेजुबान जानवर अपने प्यार और समर्पण से ऐसी मिसाल पेश कर जाते हैं, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो जाती हैं। ऐसा ही एक भावुक कर देने वाला मामला मध्य प्रदेश से सामने आया है। यहां पर एक कुत्ता अपने चहेते इंसान की अंतिम यात्रा में भी उसके साथ कदम से कदम मिलाकर चलता रहा।

विज्ञापन


इस कुत्ते का नाम कालू है। वह मोहल्ले में रहने वाला एक आवारा कुत्ता था, जिसे रोजाना खाना खिलाने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी मोहनलाल रायकवार से खास लगाव हो गया था। मोहनलाल रोज उसे भोजन देते थे। धीरे-धीरे दोनों के बीच गहरा रिश्ता बन गया। मोहनलाल ने ही उसे कालू नाम दिया था और अक्सर उससे बातें भी किया करते थे। लेकिन शायद किसी को अंदाजा नहीं था कि यह रिश्ता इतना गहरा हो चुका है कि उनके जाने के बाद भी कालू उनका साथ नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन


दरअसल, जब मोहनलाल रायकवार की अंतिम यात्रा निकाली गई तो कालू भी उनके पीछे-पीछे चलने लगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वह पूरी यात्रा के दौरान साथ नजर आया। बताया जा रहा है कि कालू अंतिम यात्रा के दौरान दो मिनट के मौन में भी शामिल हुआ। इतना ही नहीं, अंतिम संस्कार की रस्मों के दौरान भी वह घाट पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन





बेटी की मेहंदी में अनंत सिंह की पत्नी ने लूटी महफिल, बाॅलीवुड गाने पर करती दिखीं डांस स्टेप, वीडियो हुआ वायरल


इस भावुक कर देने वाले वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। लोग कालू की वफादारी और मोहनलाल के प्रति उसके लगाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा कि इंसान भले ही धोखा दे दे, लेकिन जानवर कभी अपना प्यार नहीं भूलते। वहीं, दूसरे शख्स ने कहा कि मोहनलाल ने कालू को रोज दो रोटी और थोड़ा प्यार दिया था, जिसका कर्ज उसने अपनी वफादारी से चुकाया है।

क्या होता है बीवर मून? आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें हो रही हैं वायरल

कालू की यह कहानी एक बार फिर साबित करती है कि प्यार और अपनापन जताने के लिए शब्दों की जरूरत नहीं होती। कभी-कभी बेजुबान जानवर भी अपने व्यवहार से ऐसा रिश्ता निभा जाते हैं, जिसे इंसान जीवनभर याद रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed