फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weird Traditions: यहां पर किसी की मौत होने पर महिलाओं की काट दी जाती है अंगुली, जानें इस परंपरा के बारे में

Wed, 19 Oct 2022 11:40 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 19 Oct 2022 11:40 AM IST
विज्ञापन
Weird Traditions indonesia cut their Woman fingers when someone death in family google trends
परिवार में किसी की मौत होने पर महिलाओं की काट दी जाती है अंगुली - फोटो : Twitter @Anibal_Bueno_

Weird Traditions: दुनिया में कई तरह की जनजातियां पाई जाती हैं। इन जनजातियों में कई अजीबोगरीब परंपराओं का पालन किया जाता है जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। दुनिया में रहने वाली जनजातियां अभी भी हजारों साल पुरानी परंपराओं का पालन करती हैं। ये जनजातियां कई अनोखे परंपराओं को मानती हैं जिनका अलग महत्व होता है। जनजातियों में कुछ खतरनाक रीति-रिवाज और परंपराओं का पालन होता है जिनके बारे में जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 



दुनिया के कई देशों ने ऐसे रीति रिवाजों पर रोक लगा दी है, लेकिन आज भी कुछ ऐसे देश हैं जहां आज भी अजीबोगरीब परंपराओं का पालन किया जाता है। इन जनजातियों के लिए ये मान्यताएं बेहद महत्व रखती हैं। इंडोनेशिया में रहने वाली जनजाति भी एक ऐसी ही परंपरा का पालन करती है जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि इस जनजाति और अजीबोगरीब परंपरा के बारे में...
 

Weird Traditions indonesia cut their Woman fingers when someone death in family google trends
परिवार में किसी की मौत होने पर महिलाओं की काट दी जाती है अंगुली (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

इंडोनेशिया में रहने वाली इस जनजाति के परिवार में किसी सदस्य की मौत हो जाती है, तो घर की महिलाओं के साथ कुछ ऐसा किया जाता है जिसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। दरअसल इस जनजाति में किसी की मौत हो जाती है, तो महिला की अंगुलियों को काटा जाता है। 

Weird Traditions indonesia cut their Woman fingers when someone death in family google trends
परिवार में किसी की मौत होने पर महिलाओं की काट दी जाती है अंगुली (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

यहां पर आज भी इस खतरनाक परंपरा का पालन किया जाता है। अगर किसी की अंगुली में थोड़ी सी भी चोट लग जाती है, तो कितन दर्द होता है। अब आप सोचिए जब किसी महिला की अंगुलियों को काटा जाता होगा, तो उससे कितनी असहनीय पीड़ा होती होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weird Traditions indonesia cut their Woman fingers when someone death in family google trends
परिवार में किसी की मौत होने पर महिलाओं की काट दी जाती है अंगुली (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
जानिए खतरनाक परंपरा के बारे में
 
परिवार में किसी शख्स की मौत होने पर लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट जाता है। दर्द को कम करने के लिए लोग परिवार के साथ खड़े रहते हैं। लेकिन इंडोनेशिया में डानी जनजाति में महिलाओं को काफी दर्द झेलना पड़ता है। इस जनजाति के परिवार में किसी की मौत होने पर महिलाओं की अंगुली काटी जाती है। इस परंपरा को इकिपलिन प्रथा कहा जाता है। 
विज्ञापन
Weird Traditions indonesia cut their Woman fingers when someone death in family google trends
परिवार में किसी की मौत होने पर महिलाओं की काट दी जाती है अंगुली (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देश के जयाविजया प्रांत के वामिन शहर में डानी जनजाति काफी संख्या में पाई जाती है। इंडोनेशिया की सरकार ने सालों पहले ही  इकिपलिन प्रथा पर रोक लगा दी थी, लेकिन माना जाता है कि आज भी जनजाति में चोरी छिपे इस प्रथा का पालन किया जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed