तीस साल की लिंडसे हिल्टन हाथ और पैर ना होने के बाद भी वेटलिफ्टिंग करती हैं और हाल ही में उन्होंने एक कॉन्टेस्ट भी जीत लिया। वो कनाडा से हैं।
लिंडसे
लिंडसे ने हाल ही में क्रॉसफिट ज्वाइन किया है। क्रॉसफिट ओलंपिक वेटलिफ्टिंग, कार्डियो और अन्य तरह की बॉडी एक्सरसाइज का एक पूरा कार्यक्रम होता है।
लिंडसे
उन्होंने हाथ-पैर ना होने के बाद भी वेटलिफ्टिंग की। उनके इस वीडियो को छह मिलियन व्यूज मिले हैं।
लिंडसे
लिंडसे का कहना है कि बचपन से ही उन्होंने खुद को हाथ-पैर के बिना ही संभालना सीखा है, इसलिए उनके लिए ये कोई ऐसी बात नहीं है जिसकी वजह से लोग उन्हें आश्चर्य की नजरों से देख रहे हैं।
लिंडसे
वो हर वो काम बिना हाथ-पैर के कर सकती हैं जिसे हमारे लिए सोचना भी मुमकिन नहीं।