मिलिए फ्लोरिडा में रहने वाली मिला बिजोटो से। वो अभी नौ साल की है और इसका वजन है मात्र 24 किलो। लेकिन इसी उम्र में मिला ने वो कर दिखाया है जिसकी उम्मीद कोई नहीं कर सकता।
मिला के पापा एक जिम इंस्ट्रक्टर हैं। वो अपने पिता के साथ अभी से ही बॉडी-बिल्डिंग से लेकर वेट-लिफ्टिंग और कुश्तीबाजी सभी कुछ करती हैं।
मिला ने हाल ही में एक यूएस नेवी की ऑबस्टेकल रेस जीत ली है। इसे जीतना ना सिर्फ कठिन होता है बल्कि एक बच्चे के लिहाज से नामुमकिन जैसा भी।
मिला ने इसे पूरा करने के लिए आठ किलोमीटर तक तैराकी की, 36 मीलों तक दौड़ी, 26 अड़ंगों को पार किया, रस्सी चढ़ी, कटीले तार के गोल जाल से रेंगती हुई निकली और 12 फुट की दीवार भी छलांग मार दी।
वो इस ट्रेनिंग को पूरा करने के लिए पिछले कई महीनों से लगातार मेहनत कर रही है। जीत से पहले तक उसे सब चिढ़ाते थे।