फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 साल का अनोखा बच्चा...जिसका शरीर ऐसा, जो भी देखता है, बस देखता ही रह जाता

Sun, 22 Apr 2018 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 22 Apr 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
unique child, rare case of osteoporosis found in chandigarh
boy
देश में एक ऐसा दुर्लभ केस सामने आया है, देखकर डॉक्टर्स भी हैरान हैं। एक ऐसा बच्चा मिला है, जिसके शरीर को जो देखता है, बस देखता ही रह जाता।
unique child, rare case of osteoporosis found in chandigarh
आस्टियोपोरोसिस की बीमारी
पीजीआई चंडीगढ़ में आस्टियोपोरोसिस का एक दुर्लभ केस सामने आया है। चंडीगढ़ का रहने वाला एक 15 वर्षीय किशोर आस्टियोपोरोसिस से पीड़ित है। उसका इलाज पीजीआई में चल रहा है। डाक्टरों का दावा है कि 45 साल से कम उम्र के लोगों में आस्टियोपोरोसिस की बीमारी बहुत दुर्लभ होती है। इस उम्र के पूरे देश में तीन से चार केस होंगे। हालांकि इसके कारणों का तो पता नहीं चल पाया है। मगर इलाज से बच्चे में काफी सुधार है।
unique child, rare case of osteoporosis found in chandigarh
आस्टियोपोरोसिस की बीमारी
इस केस को पीजीआई की डा. अभिलाषा गर्ग आस्टियोपोरोसिस की कांफ्रेंस में प्रस्तुत किया। वहीं केस के बारे में डा. अभिलाषा ने बताया कि साल 2012 में जब बलजिंदर 12 साल का था तो उसके बाजू में फ्रैक्चर हो गया। अगले ही साल हाथ में। उसके बाद उसके बैक में दर्द शुरू हो गया। परिजन उसे आरथोपीडिक्स डिपार्टमेंट में लेकर आए। कई जांच के बाद उसे पीजीआई के इंडोक्राइनोलाजी डिपार्टमेंट में रेफर कर दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
unique child, rare case of osteoporosis found in chandigarh
हड्डियों की अनदेखी
डिपार्टमेंट में भी कई जांच हुई तो पता चला कि उसे आस्टियोपोरोसिस है। साल 2015 तक कैल्शियम, विटामिन डी और बिस्फास्पोमेट की दवा चली। हालांकि इसके साइड इफेक्ट भी थे। बाद में उन्हें ग्रोथ हार्मोन की थैरेपी दी गई। इससे काफी बदलाव है। अभी इलाज में लंबा वक्त लगेगा। डाक्टरों के मुताबिक, आस्टियोपोरोसिस से पीड़ित होने के बाद बलजिंदर दूसरों बच्चों के साथ खेल नहीं पाता था। स्कूल बैग उठाने में असमर्थ रहता था।
विज्ञापन
unique child, rare case of osteoporosis found in chandigarh
हड्डियों को करता है कमजोर
बलजिंदर स्कूल में होने वाली प्रार्थना के वक्त वह ज्यादा देर तक खड़ा नहीं हो पाता था। भीड़भाड़ वाली जगहों में जाने में उसे मुश्किल होती थी। जब वह सिर धोता था तो इससे भी उसके सिर पर दर्द होता था। उसे एक बार नहीं, बल्कि कई बार फ्रैक्चर हुआ। इंडोक्राइनोलाजी डिपार्टमेंट के एचओडी डा. अनिल भंसाली ने बताया कि बच्चों में आस्टियोपोरोसिस के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।  इन बच्चों की फैमिली हिस्ट्री भी नहीं मिली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed