फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक रहस्यमयी पेड़ ने पूरे गांव को कर दिया अंधा, इंसानों से लेकर पक्षियों तक की हो गई है ऐसी हालत

Thu, 13 Sep 2018 03:14 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला Updated Thu, 13 Sep 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
Not only human the animal also blind in this city
d
धरती पर एक ऐसा गांव भी है जहां रहने वाले इंसानों से लेकर पशु-पक्षी तक सब अंधे हैं। ये गांव आपको बड़ा रहस्यमयी लगेगा। हो सकता है कि आपको इस बात पर यकीन ही न हो। लेकिन यह हकीकत है। जी हां, इसी वजह से यहां रहने वाले पक्षी उड़ तक नहीं पाते।वह जब कभी उड़ान भरने की कोशिश करते हैं तो पेड़ों से टकरा कर गिर जाते हैं। वहीं पशुओं की भी हालत कुछ ऐसी ही है। वे अपना खाना ही नहीं तलाश पाते।
Not only human the animal also blind in this city
a
यहां लोगों की आंखें तो हैं लेकिन वे सबकुछ देख नहीं पाते। इस गांव का अस्तित्व अब लोगों के लिए रहस्यमयी बन चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'टिल्टेपक' नामक इस गांव में जोपोटेक जनजाती के लोग बसते हैं। कहते हैं कि यहां जन्म के समय बच्चे एकदम ठीक होते हैं मगर कुछ दिनों बाद ही वे दृष्टिहीन हो जाते हैं। टिल्टेपक नामक ये गांव सड़क के किनारे बसा हुआ है। आप अगर इस गांव में बनी झोपड़ियों को देखेंगे तो आपको और अधिक हैरानी होगी। 

 
Not only human the animal also blind in this city
a
दरअसल, इस गांव में किसी भी झोपड़ी में आपको एक भी खिड़की देखने को नहीं मिलेगी। गांव में तकरीबन 70 झोपड़ियां बनी हुई हैं। इनकी दुनिया अजीबोगरीब बातों से भरी हुई है, फिर चाहें आप इनके खानपान या रहन-सहन को ले लें। गांव में बनी किसी भी झोपड़ी में आपको कोई खिड़की नहीं नजर आएगी। इसके पीछे का कारण भी साफ है क्योंकि इन्हें रोशनी की जरूरत ही नहीं पड़ती। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि यहां जोपोटेक जाति के लगभग 300 रेड इंडियन रहते हैं। जीवन में इस कमी के चलते यहां लोग पत्थरों पर सोते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Not only human the animal also blind in this city
a
बात करें इनके खानपान की तो ये खाने में सेम, बाजरा और मिर्च खाते हैं। अनाज खाने तक तो समझ में आता है लेकिन सूखी मिर्ची भला कौन खाता है..? इनके पास लकड़ी से बने औजार रहते हैं जिनसे वे काम करते हैं। ये रात का खाना खाकर, फिर शराब पीते हैं और नाच-गाना करते हुए सो जाते हैं। लेकिन सबसे अजीब बात ये है कि इस गांव के ऊपर ऐसा कौनसा परछावा है जो यहां रहने वाले इंसान से लेकर जीव-जंतु तक अंधे हैं। इसके पीछे गांव वालों की मान्यता है जिसके बारे में जानकर आपको और तेज झटका लग सकता है।    
 
विज्ञापन
Not only human the animal also blind in this city
a
जी हां, गांव वाले इसके पीछे की वजह एक पेड़ को मानते हैं। इस पेड़ का नाम 'लावजुएजा' है। इसे देखने के बाद लोग अंधे हो जाते हैं। जब वैज्ञानिकों को इस बात का पता चला तो वे भी इस गांव की तरफ आकर्षित हुए। उन्होंने इसके पीछे का कारण जानने की कोशिश की। वैज्ञानिकों ने पाया कि जिस पेड़ को लोग रहस्यमयी समझ रहे हैं असल में वैसा कुछ था ही नहीं। उनका कहना है कि उस पेड़ को देखने के बाद भी पर्यटक तो साफ देख पाते हैं। वैज्ञानिकों ने इसके पीछे का एक अलग कारण बताया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed