ऐसी अनोखी लव स्टोरी कहीं पढ़ी नहीं होगा, दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन आईसीयू में पहुंच गए। उसके बाद वही हुआ जो होना था, देखकर सब हैरान ही रह गए।
मामला हरियाणा के हिसार का है। अस्पताल में प्रेमी जोड़े की शादी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की एक दूसरे को बेहद प्यार करते है और एक दूसरे से शादी करना चाहते है। लेकिन दोनों का परिवार इस शादी के लिए तैयार नहीं था। इसी आशंका के चलते दोनों ने 26 जुलाई को देवी भवन के पास एक निजी होटल में जहर खा लिया।
बेटे ने जहर खा लिया, खबर सुनकर दलीप सिंह हिसार पहुंचे और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जब घटना के बारे में कुसुम के घरवालों को खबर मिली तो वह भी अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद दोनों परिवारों ने उनसे जहर खाने की वजह पूछी तो उन्होंने अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताया और शादी करने की इच्छा का पता चला।
युवक गांव पीरांवाली के पूर्व सरपंच दलीप सिंह का बेटा गुरुमुख है। युवती की पहचान विद्युत नगर निवासी विक्रम सिंह की बेटी कुसुम के रूप में हुई। दोनों की बात सुनने के बाद परिजन आपस में बैठे और विचार विमर्श करके दोनों की शादी कराने का फैसला लिया। अस्पताल में ही मंडप सजाया गया और दोनों का विवाह करा दिया गया।
फिर दोनों को परिजनों के अलावा अस्पताल प्रशासन ने भी आशीर्वाद दिया। शादी के बाद लड़के के पिता दलीप सिंह ने बताया कि उनको इस शादी से कोई एतराज नहीं है। अगर बेटा उनको इस बारे में पहले बता देता तो ऐसा करने की नौबत ही नहीं आती। अभी दोनों की हालत ठीक नहीं है, इसलिए ज्यादा खुशी नहीं है।