फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फरियादी बन जनता दरबार में आई थी युवती, डीएम का आ गया दिल ...और पूरी हो गई हसरत

Mon, 30 Jul 2018 01:25 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Jul 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
raebareli dm sanjay kumar khatri get married with the complaint girl may shocked you

उत्तर प्रदेश के एक डीएम ने उनसे मिलने आई फरियादी के साथ ऐसा काम किया है जिसके बारे में सुनकर आपको बड़ी हैरानी होगी। यह डीएम कुछ दिनों पहले एक कैबिनेट मंत्री से विवादों की वजह से सुर्खियों में आ गए थे और अब फिर से चर्चा में आ गए हैं। हालांकि, इस बार चर्चा का विषय उनकी निजी जिंदगी है। आपको बता दें कि उन्होंने एक ऐसी महिला से शादी की जो कुछ दिनों पहले उनके जनता दरबार में एक फरियाद लेकर आई थीं। 

raebareli dm sanjay kumar khatri get married with the complaint girl may shocked you
wedding

दरअसल, रायबरेली के डीएम संजय कुमार खत्री कुछ दिन पहले तक गाजीपुर के जिलाधिकारी थे। उसी तैनाती के दौरान गाजीपुर की रहने वाली युवती विजय लक्ष्मी उनके पास कोई फरियाद लेकर मिलने पहुंची थीं। जब दोनों की नजरें मिलीं तो बहुत कुछ हो गया। वो दोनों एक दूसरे के परिचित निकले। संजय खत्री साल 2010 के आईएएस अधिकारी हैं और राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं। 

raebareli dm sanjay kumar khatri get married with the complaint girl may shocked you
wedding

आईएएस में सेलेक्शन से पहले संजय नई दिल्ली में रहकर परीक्षा की तैयारी करते थे और कोचिंग क्लास करते थे। इसी दौरान विजय लक्ष्मी भी वहीं आईएएस की तैयारी करती थीं। इसके बाद संजय खत्री का आईएएस में सिलेक्शन हो गया। विजय लक्ष्मी का सिलेक्शन नहीं हुआ तो वह गाजीपुर वापस लौट आईं। बाद में किसी शिकायत को लेकर जब विजय लक्ष्मी गाजीपुर के डीएम संजय कुमार खत्री से मिलने पहुंचीं तो दोनों की यादें उनके जहन में ताजा हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
raebareli dm sanjay kumar khatri get married with the complaint girl may shocked you
wedding

इस मुलाकात के बाद ही दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। इस बीच संजय का तबादला रायबरेली डीएम के तौर पर हो गया। रायबरेली के डीएम संजय ने नई दिल्ली में एक साधारण समारोह में विजय लक्ष्मी से शादी कर ली। इस समारोह में दूल्हा-दुल्हन के अलावा बस कुछ बाराती ही मौजूद थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed