दुनिया की हर जेल वैसी नहीं होती जैसा आप और हम सोचते हैं। कुछ ऐसी भी जेल हैं जहां जाने के लिए कैदी बुरा नहीं मानते। देखिए कौन सी हैं वो जेल।
अजीबोगरीब जेलें
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है साउथ अमेरिका के बोलिविया की सैन प्रेड्रो जेल का। इस जेल में 1500 कैदी रहते हैं। इस जेल की अलग बात ये है कि यहां कैदी को अपनी जेल खुद ही खरीदनी पड़ती है। इस जेल के अंदर जाने पर लगता ही नहीं कि ये एक जेल है। मार्केट, पार्क, हेयर-ड्रेसिंग सैलून, होटल, सब कुछ इसके अंदर है। अगर कैदी के पास रुपए हैं तो वो सबसे बढ़िया सेल खरीद सकता है।
अजीबोगरीब जेलें
अब जानिए फिलीपीन्स की सेबू जेल के बारे में। एक ऐसी जेल जहां कैदियों को एक साथ डांस करने की पूरी आजादी है। इस जेल के अंदर कैदियों के लिए बास्केटबॉल खेलने के लिए जगह, जिम, सभी कुछ है। कैदियों को लाइव शो करने की आजादी होती है जिसे वो उन लोगों को दिखाते हैं जो टिकट लेकर जेल के अंदर शो देखने आते हैं।
अजीबोगरीब जेलें
ये तस्वीर है एक फाइव-स्टार जेल की। ऑस्ट्रिया के जस्टिजेनथ्रम लियोबेन एक ऐसी जेल है जो बाहर से किसी मल्टीनेशनल कंपनी की तरह दिखती है। यहां का क्राइम रेट ज्यादा होने के बावजूद जेलें इतनी सुंदर है कि किसी कैदी को अंदर जाने में शायद ही बुरा लगता हो।
अजीबोगरीब जेलें
रूस की क्रेस्टी जेल। दुनिया की सबसे भरी हुई जेल। ये रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में है। इस जेल में केवल तीन हजार कैदियों को रखने की जगह है, पर यहां दस हजार से भी ज्यादा कैदी ठूंस-ठूंस कर रखे जाते हैं। हर कैदी को लगभग चार मीटर की जगह मिलती है। पूरे हफ्ते में पंद्रह मिनट का समय मिलता है नहाने के लिए। है ना इसकी हालत रूह कंपा देने वाली?