फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेश जाने से पहले जान लें वहां के अजीबोगरीब कानून, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी

Mon, 13 Jan 2020 02:51 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 13 Jan 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
weird laws of world interesting facts strange rules

रोज की भागमभाग से कुछ समय निकालकर आराम के लिए छुट्टियों में कहीं जाना काफी सुकून देता है। लेकिन अगर ये सुकून कानून की जानकारी न होने की वजह से मुश्किल में बदल जाए तो स्थिति तकलीफेदह हो सकती है। कई मुल्कों में ऐसे कानून हैं जिनमें वो बातें भी अपराध की श्रेणी में आती हैं जिन्हें हो सकता है कि आप जुर्म नहीं समझते। हाल ही में एक ब्रिटिश छात्र मैथ्यू हेज को संयुक्त अरब अमीरात में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें माफ कर रिहा कर दिया गया। इस तरह के मामले आपकी छुट्टियों को खराब कर सकते हैं। इसलिए घर से निकलने से पहले अपने गंतव्य स्थान के बारे में जानना सही होगा। प्रसिद्ध हस्तियां छुट्टियों में जहां दौरा करती हैं, वहां दूसरे लोग भी जाना चाहते हैं लेकिन इनमें से कुछ जगह ऐसी भी हैं असामान्य और अटपटे कानून हैं। अगर आप भी कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको कुछ टिप्स देना चाहेंगे ताकि आपकी छुट्टियां कानून के चक्कर में घिरने में बर्बाद न हों और आप उस जगह का पूरा लुत्फ उठा सकें।

weird laws of world interesting facts strange rules
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

यहां च्युंइगम खाना मना है
थाईलैंड में च्युंइगम खाकर फर्श पर फेंकना भी अपराध की श्रेणी में शामिल है। इसके लिए आपको 400 पाउंड का जुर्माना हो सकता है और यदि भुगतान नहीं किया गया तो इसके लिए आपको जेल भी हो सकती है। ऐसा ही सिंगापुर में भी है जहां दांतों से संबंधित और निकोटीन को छोड़कर च्युंइगम के खरीदने या बेचने पर रोक है।

weird laws of world interesting facts strange rules
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

थाईलैंड की करंसी पर गलती से भी पैर न रखें
लेज-मजेस्ते कानून यहां का बहुत पुराना कानून है जिसके अनुसार थाई शाही परिवार का किसी भी तरह का अपमान, गंभीर अपराध माना जाता है। अगर किसी को राजा, रानी या फिर उनके उत्तराधिकारी या फिर उनके प्रतिनिधि की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने, या फिर अपमान करने या फिर खतरा पहुंचाने के लिए दोषी पाया जाए, तो उसे 15 साल तक की कैद की सजा हो सकती है। ये कानून देश के लोगों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों पर भी लागू होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
weird laws of world interesting facts strange rules
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

समुद्र में पेशाब न करें
अगर समुद्र में नहाते समय आपको पेशाब लगे तो भूल कर भी आलस न करें और अपने आप को थोड़ा सा तकलीफ दें। पुर्तगाल में ये गै़र-कानूनी है। हालांकि ये आपकी पहचान कैसे करेगा, ये अस्पष्ट है।

विज्ञापन
weird laws of world interesting facts strange rules
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्विमिंग सूट पहनना मना है
2011 में बार्सिलोना में समुद्री तट से दूर कहीं भी सार्वजनिक जगह पर स्वीमिंग सूट पहनना गै़र-कानूनी था। लेकिन इसके बाद स्थानीय लोगों ने स्थिति बदलने के लिए अभियान चलाया। उनका तर्क था कि शहर में अधिकतर लोग पर्यटक होते हैं। लेकिन अगर आप अर्धनग्न अवस्था में हैं तो इसके लिए आपको 100 पाउंड का भुगतान करना पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed