फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki की Vitara Brezza बनी देश में बिकने वाली नंबर 1 compact SUV कार

Mon, 13 Jan 2020 02:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 13 Jan 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
best compact suv india 2019 maruti suzuki vitara brezza sales compact suv sales figures india 2019
suzuki vitara brezza
Maruti Suzuki Vitara Brezza (मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा) ने लॉन्च होने के चार साल के भीतर पांच लाख यूनिट की बिक्री की उपलब्धि हासिल की है। भारत में यह कार 2016 में लॉन्च हुई थी। इसके साथ ही Vitara Brezza देश में बिकने वाली नंबर 1 compact SUV (कॉम्पैक्ट एसयूवी) बन गई है। 
best compact suv india 2019 maruti suzuki vitara brezza sales compact suv sales figures india 2019
Maruti Vitara Brezza - फोटो : Team-BHP
Vitara Brezza अपने लॉन्च के बाद से ही भारत में बिक्री के मामले में लगातार टॉप 10 में जगह बनाए हुए है।  इसमें स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ-साथ बहुत सारे फीचर्स मिलते हैं।
best compact suv india 2019 maruti suzuki vitara brezza sales compact suv sales figures india 2019
Maruti Suzuki Vitara Brezza Auto Expo - फोटो : Auto Expo
मारुति विटारा ब्रेजा में 1.3 लीटर का टर्बोचार्ज्ड 4 सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है, जो 89 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं यह इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 5 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। मारुति विटारा ब्रेजा की टॉप स्पीड 172 किमी प्रति घंटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
best compact suv india 2019 maruti suzuki vitara brezza sales compact suv sales figures india 2019
Maruti Suzuki Vitara Brezza
फीचर्स की बात करें, तो इसमें इलेक्ट्रॉनिकली फोल्डिंग ओवीआरएम, पुश स्टार्ट-स्टॉप फंक्शन जैसे फीचर आते हैं। वहीं इसमें स्विफ्ट जैसा क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। ब्रेजा में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 7 इंच टचस्क्रीन मल्टी डिस्प्ले स्क्रीन आती है। 
विज्ञापन
best compact suv india 2019 maruti suzuki vitara brezza sales compact suv sales figures india 2019
Vitara Brezza - फोटो : Amar Ujala
मारुति सुजुकी के कार्यकारी निदेशक (मार्केटिंग और सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ''अपने क्लास में लीडिंग फीचर्स, स्टाइलिश डिजाइन, और जबरदस्त फ्यूल एफिशिएंसी (माइलेज), सबसे ज्यादा अवार्ड जीतनेवाली कॉम्पैक्ट एसयूवी, विटारा ब्रेजा ने लॉन्चिंग के कुछ समय बाद ही काफी लोकप्रिय हो गई। मारुति सुजुकी में सुजुकी कोर टेक्नॉलजी टीम द्वारा डिजाइन और विकसित की गई विटारा ब्रेजा ने भारतीय ग्राहकों के साथ अच्छा संबंध बनाया। महज 47 महीने में पांच लाख यूनिट की बिक्री स्टाइलिश और फीचर पैक्ड कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए ग्राहक की बढ़ती प्राथमिकता का प्रमाण है। हम अपने ग्राहकों को उनके निरंतर समर्थन के लिए अपना आभार प्रकट करते हैं। हमें विश्वास है कि विटारा ब्रेजा पूरे भारत में ग्राहकों का दिल जीतती रहेगी।" 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed