फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: पेड़ पर आसमान से नहीं गिरी बिजली, फिर तने में कैसे लगी आग? वायरल वीडियो देखकर लोग हैरान

Tue, 28 Jul 2026 07:11 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 28 Jul 2026 07:11 PM IST
सार

VIDEO: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेड़ जलता हुआ दिख रहा है। इसे देखकर लोग हैरान हैं। यह पूरी घटना जर्मनी की है। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है? 

विज्ञापन
Viral Video germany tree fire high voltage power line not lightning
पेड़ पर आसमान से नहीं गिरी बिजली, फिर तने में कैसे लगी आग? - फोटो : instagram

Viral Video: सोशल मीडिया पर जमर्नी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पेड़ में आग लगी हुई है और आग कभी तेजी हो जा रही है, तो कभी धीमी। पहली नजर में देखकर लगता है कि शायद पेड़ पर आसमान से बिजली गिरी है, लेकिन सच्चाई कुछ और है।



बताया जा रहा है कि जर्मनी के अपोल्डा इलाके की घटना है। इस वीडियो के मुताबिक, इलाके में तेज तूफान के दौरान एक बड़ा पेड़ टूटकर हाई वोल्टेज बिजली की लाइन पर जा गिरा। इसके बाद बिजली के तार से लगातार करंट गुजरने लगा और पेड़ में आग लग गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आग लगातार एक जैसी नहीं जल रही थी। लपटें बार-बार तेज हो रही है और फिर कुछ पल के लिए धीमी पड़ जा रही है। कई बार लोगों का लगा कि पेड़ पर बार-बार बिजली गिर रही है, जबकि ऐसा नहीं था।

विशेषज्ञों का कहना है कि पेड़ हाई वोल्टेज बिजली की लाइन के संपर्क में था, जिसके कारण इलेक्ट्रिकल आर्किंग हुई। बिजली के तेज प्रवाह और 50 हर्ट्ज एसी सप्लाई की वजह से आग की लपटें धड़कती या पल्स करती हुई नजर आ रही थी। 



Solar Eclipse: दिन में हो जाएगी रात! 27 साल बाद यूरोप में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

वीडिया में क्या दिख रहा है?

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पेड़ की एक शाखा बिजली के तार से चिपकी है। उसी स्थान से आग की चमक उठती है, जिसके बाद पूरा तना जलता दिखता है। आसपास धुंआ भी फैलता दिख रहा है। यह नजारा जितना सुंदर है, उतना खतरनाक भी।

Optical Illusion: तस्वीर में छिपा है चूहा, फिर भी 99% लोग नहीं ढूंढ पाए, क्या आप कर पाएंगे कमाल?

क्या हुआ कोई नुकसान?

अभी तक की जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन हाई वोल्टेज लाइन पर पेड़ गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बिजली विशेषज्ञों ने बताया कि इस स्थिति में गिरे पेड़ या बिजली के तार के पास नहीं जाना चाहिए। हाई वोल्टेज लाइन से संपर्क में आने से जानलेवा हादसा हो सकता है। सोशल मीडिया पर जर्मनी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सच यह है कि पेड़ आसमान से गिरी बिजली से नहीं, बल्कि हाई वोल्टेज बिजली के तार के संपर्क में आने की वजह से जलने लगा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed