हर कोई किसी न किसी को प्यार करता है। ऐसे में लोग अपने प्यार पाने के लिए कुछ भी करते हैं। घर-परिवार, दोस्त, रिश्तों को भी किनारे कर देते हैं। आपने इंसानों में अक्सर देखा होगा कि प्यार की खातिर एक-दूसरे से लड़ जाते हैं। ऐसे में आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि दो नागों के बीच एक नागिन को पाने के लिए भयंकर लड़ाई हुई।
दरअसल, यह समय सांपों के मीटिंग का होता है और ये दोनों ही किंग कोबरा नागिन को इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं। एक किंग कोबरा जंगल में मौजूद नागिन को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए जोर-जोर से फुंकार मारता है जिससे उसकी सुगंध पाकर नागिन उसके करीब आ जाए। तब तक अचानक से एक दूसरा कोबरा वहां आ जाता है और दोनों के बीच जमकर युद्ध होने लगता है। दोनों कोबरा नागिन को पाने के लिए एक-दूसरे की जान का दुश्मन बन जाते हैं।
2 of 4
किंग कोबरा
- फोटो : Youtube/@Smithsonian Channel
दरअसल, जंगल में किंग कोबरा भारी मात्रा में पाए जाते हैं। जंगल में इन सांपों की विशेष प्रजाति पर देश और विदेश के लोग डॉक्यूमेंट्री भी बनाने के लिए आते हैं। ऐसे में डॉक्यूमेंट्री बनाने के दौरान ही ये लड़ाई कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद इस वीडियो को यूट्यूब पर भी शेयर किया गया। दो नागों की ये भयंकर लड़ाई देखने में काफी डराने वाली है। ये लड़ाई करीब 5 घंटे तक चली और दोनों नाग लड़ते-लड़ते काफी दूर निकल जाते हैं।
3 of 4
किंग कोबरा
- फोटो : Youtube/@Smithsonian Channel
अंत में इस भयंकर लड़ाई का परिणाम सामने आता है जिसमें एक किंग कोबरा अपनी हार मान लेता है। इसके बाद वो वापस जंगल में चला जाता है। अब लड़ाई को जीतने वाला किंग कोबरा नागिन के साथ दूसरी तरफ चल जाता है।
4 of 4
किंग कोबरा
- फोटो : Youtube/@Smithsonian Channel
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को यूट्यूब चैनल स्मिथसनिअन पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक करीब 2 लाख लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।