विशालकाय जानवरों में से एक हाथी की प्रजाति को देखकर यही कहा जाता है कि इनक बुद्धिमानी जानवरों में मिसाल के तौर पर पेश की जाती है। कई बार इनके समझदारी भरे कामों का वीडियो वायरल होते रहता है। ऐसा ही एक वीडियो फिर से सामने आया है। इस वीडियो में हाथी एक ऊंची चढ़ाई को पार करने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल करते हुए दिख रहा है।
वीडियो: जब ऊपर चढ़ने के लिए हाथी ने किया सीढ़ियों का इस्तेमाल, समझदारी देखकर लोग हो गए हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, इस वीडियो को आईएफएस ऑफिसर प्रवीण कासवान ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रवीण लिखते हैं कि यह हाथी सीढ़ियों का इस्तेमाल कर रहा है। उसके पास और भी क्या विकल्प है? इस वीडियो का अंतिम क्षण आपको बहुत कुछ सीखाएगा।
यह वीडियो लोगों को बहुत ही पसंद आ रहा है। इस बात का अंदाजा आप वीडियो के व्यू से ही लगा सकते हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 31 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके थे।
This #elephant using a staircase.
What other option he has. The last look will tell you many things !! pic.twitter.com/MC1Q8UwNGr
इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग प्रवीण कासवान को वीडियो शेयर करने के लिए शुक्रिया भी अदा कर रहे हैं।
Lovely!! Thank you very much for sharing, Sir!!
Amazing step by step
— Pushparani (@Pushpar00274777) February 18, 2020