इंसान की मुस्कान बड़ी अनमोल होती है। हमें चाहिए कि हमारी मुस्कान बनी रहे, इसके लिए हमें दिनभर में एक बार खुलकर हंसना चाहिए। हंसने से हमारा मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है। हंसना भी एक प्रकार का योग है और डॉक्टर्स भी यही सलाह देते हैं कि यदि कोई व्यक्ति खुश रहता है तो बीमारी भी उसके पास जल्दी नहीं आ सकती। जब आप खुद खुश रहेंगे तो दूसरों को भी खुश रख पाएंगे। हंसने में हमारी मदद करते हैं मजेदार चुटकुले और जोक्स। जिन्हें पढ़कर हम खुश हो सकते हैं। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के इस खिलखिलाते सफर में........
Viral Hindi Jokes: पत्नी ने पति से पूछा- अगर मैं तुम्हें छोड़कर चली गई तो तुम क्या करोगे, जवाब जानकर नहीं रुकेगी हंसी
डॉक्टर ने खुद को बिजी दिखाने के लिए टेलीफोन उठाया और अपॉइंटमेंट की बात करने लगा
डॉक्टर (आदमी से)- हां बताइए, क्या हुआ?
आदमी- BSNL से आया हूं, बात खत्म हो गई है तो टेलीफोन एक्टिवेट कर दूं...?
पत्नी- अगर मैं तुम्हें छोड़कर चली गई, तो तुम क्या करोगे?
पति- मैं तो पागल हो जाऊंगा
पत्नी- मतलब दूसरी शादी तो नहीं करोगे?
पति- पागल कुछ भी कर सकता है...
पत्नी- तुम शराब में बहुत पैसे बरबाद करते हो, अब बंद करो
पप्प- औऱ तुम ब्यूटी पार्लर में 5000 का कबाड़ा करके आती हो उसका क्या
पत्नी- वो तो मैं तुम्हें सुंदर लगूं इसलिए...
पप्पू- पगली तो में भी तो इसलिये पीता हूं कि तू मुझे सुंदर लगे।
पत्नी बेहोश
पत्नी- मुझे एक कुत्ता खरीदना है।
पति- तुम्हें कुत्ता ही क्यों खरीदना है?
पत्नी- ताकि तुम्हारे ऑफिस जाने के बाद कोई तो मेरे आगे पीछे दुम हिलाने वाला हो।
एक दिन चिंटू पंडित जी के पास गया।
पंडित - तुम्हारी कुंडली में धन ही धन लिखा है।
चिंटू - वो तो सब ठीक है पंडित जी लेकिन ये तो बताइए इस धन को बैंक में कैसे ट्रांसफर करुं।
पंडित बेहोश!