Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
villa las estrellas most weird places in the world where people have to appendix removal necessary
{"_id":"606a7b7784823768c70a2e24","slug":"villa-las-estrellas-most-weird-places-in-the-world-where-people-have-to-appendix-removal-necessary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: दुनिया का एक ऐसा गांव, जहां रहने के लिए शरीर के एक अंग को हटाना है जरूरी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: दुनिया का एक ऐसा गांव, जहां रहने के लिए शरीर के एक अंग को हटाना है जरूरी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Mon, 05 Apr 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया में किसी भी जगह रहने के लिए कुछ शर्तें और नियम-कानून होते हैं। लेकिन कल्पना कीजिए कि आपको अपने होमटाउन में रहने के लिए अगर शरीर के अंग को हटाना जरूरी हो, आपको कैसा लगेगा। हर देश या प्रांत के अपने कुछ कायदे हैं। ठीक उसी तरह दुनिया का एक हिस्सा ऐसा भी है, जहां रहने के लिए पेट की एक सर्जरी से गुजरना होता है और अपेंडिक्स को हटाना जरूरी होता है।
2 of 5
विलास लास एस्ट्रेलास
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, हम जिस गांव की बात कर रहे हैं, उसका नाम 'विलास लास एस्ट्रेलास' है। यह गांव अंटार्काटिका महाद्वीप में है। इस गांव में सुविधाओं का आभाव है। फिर भी जरूरत के मुताबिक जनरल स्टोर, बैंक, स्कूल, छोटा-सा पोस्ट ऑफिस और अस्पताल बना दिए गए हैं। स्कूलों में बच्चों को बुनियादी शिक्षा तो मिल जाती है, लेकिन अस्पतालों में इलाज बहुत ही सतही मिलता है। अच्छे इलाज के लिए अंटार्कटिका में एक बड़ा अस्पताल है, जो विलास लास एस्ट्रेलास गांव से एक हजार किलोमीटर दूर है। ऐसे में विलास लास एस्ट्रेलास में किसी को अपेंडिक्स का दर्द उठ जाए, तो जान जाने का डर रहता है।
3 of 5
विलास लास एस्ट्रेलास
- फोटो : सोशल मीडिया
इन वजहों से अंपेडिक्स को गैरजरूरी अंग मानते हुए, उसे निकाल दिया जाता है। विलास लास एस्ट्रेलास अंटार्कटिका का वो इलाका है, जहां या तो रिसर्च के मकसद से वैज्ञानिक रहते हैं, या फिर चिली की वायु सेना और थल सेना के जवान रहते हैं। ज्यादातर सैनिक यहां आते-जाते रहते हैं, लेकिन बहुत से वैज्ञानिक और सैनिक यहां लंबे समय से रह रहे हैं। वो यहां अपना परिवार भी साथ ले आए हैं। ऐसे में इस बात का खास ध्यान रखा जाता है कि यहां आने और रहने वाले लोग पूरी तरह से स्वस्थ हों और किसी भी तरह की इमरजेंसी जैसे हालात न बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विलास लास एस्ट्रेलास
- फोटो : सोशल मीडिया
परिवार के साथ रहने वालों को एक और बात का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। खासतौर से सैन्य बेस में रहने वालों को हिदायत दी जाती है कि उनकी पत्नी गर्भवती ना हो, क्योंकि मेडिकल सुविधा के अभाव में कोई भी बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
विलास लास एस्ट्रेलास
- फोटो : सोशल मीडिया
घनी आबादी से दूर ये गांव पूरे साल बर्फ से ढंका रहता है। यहां जाने के लिए ट्रकों या राफ्टिंग बोट का इस्तेमाल करना होता है। विलास लास एस्ट्रेलास में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की भी सुविधा नहीं है। वैसे तो यहां का तापमान माइनस सेल्सियस रहता है, लेकिन अंटार्कटिका के लिहाज से इसे काफी गर्म माना जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।