फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral News: सिर्फ एक यात्री को लेकर फ्लाइट ने भरी उड़ान, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

Wed, 28 Jun 2023 05:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 28 Jun 2023 05:32 PM IST
सार

अमेरिका में फ्लाइट लेट होने की वजह से इसका फायदा शख्स को मिला। शख्स का नाम फिल फिल स्ट्रिंगर है। फिल की फ्लाइट ओक्लाहोमा सिटी से चार्लोट नार्थ कैरोलिना जा रही थी, लेकिन 18 घंटे लेट हो गई। 

विज्ञापन
US man gets entire flight to himself, parties with crew after 18-hour delay
US man gets entire flight to himself, parties with crew - फोटो : iStock

Viral News: वर्तमान समय में लोग समय की बचत के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए फ्लाइट का इस्तेमाल करते हैं। कभी-कभी ट्रेन की तरह फ्लाइट्स भी लेट हो जाती हैं। अधिकतर लोग देरी होने से फ्लाइट कैंसिल कर देते हैं या यात्रा के लिए कोई दूसरा तरीका निकालते हैं। लेकिन इन दिनों एक खबर सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। 



दरअसल, यह पूरा मामला अमेरिका का है। यहां पर फ्लाइट ने सिर्फ एक शख्स को लेकर उड़ा भरी। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि शख्स ने पूरी फ्लाइट बुक कर ली हो। अब इस मामले की चर्चा हर तरफ हो रही है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में फ्लाइट लेट होने की वजह से इसका फायदा शख्स को मिला। शख्स का नाम फिल फिल स्ट्रिंगर है। फिल की फ्लाइट ओक्लाहोमा सिटी से चार्लोट नार्थ कैरोलिना जा रही थी, लेकिन 18 घंटे लेट हो गई। इसकी वजह से सभी ने फ्लाइट कैंसिल कर दी, लेकिन इस शख्स ने ऐसा नहीं किया। 

इसकी वजह से शख्स को भाग्यशाली माना जा रहा है, क्योंकि उसने क्रू-मेंबर के साथ अकेले यात्रा की। इसकी वजह से बताया जा रहा है कि शख्स भाग्यशाली है। फिल स्ट्रिंगर का कहना है कि आसमान में थोड़ी उड़ाने भरने के साथ वहां का माहौल प्राइवेट पार्टी में बदल गया। 

Titan Submarine: टाइटन पनडुब्बी का विस्फोट से पहले का वीडियो आया सामने, दिखा हैरतअंगेज नजारा

उनका कहना है कि वह जब गेट पर गए, तो वहां कोई मौजूद नहीं था। इसके बाद उन्होंने फ्लाइट के क्रू मेंबर से पूछा कि क्या सभी लोग फ्लाइट में पहुंच चुके हैं। इसके बाद उसने बताया कि इस जहाज में आप अकेले यात्री हैं। 

Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपे हैं हाथी और जेब्रा, हिम्मत है तो 15 सेकेंड में ढूंढकर दिखाइए

फिल ने टिक टॉक अकाउंट पर इस यात्रा के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि यह खराब दिन था। 18 घंटे कोई भी यात्री एयरपोर्ट पर नहीं रुकना चाहता है। अगर आपका सकारात्मक नजरिया है, तो किसी चीज को मजेदार बना सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed