फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपे हैं हाथी और जेब्रा, हिम्मत है तो 15 सेकेंड में ढूंढकर दिखाइए

Tue, 27 Jun 2023 07:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 27 Jun 2023 07:07 PM IST
विज्ञापन
Optical Illusion: Can you find the elephant and zebra in just 15 seconds? quiz puzzle games
Optical Illusion IQ Test - फोटो : iStock

Optical Illusion IQ Test: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) से जुड़ी कई तरह की तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इन तस्वीरों को लेकर लोगों को चुनौती दी जाती है कि फोटो में छिपी चीजों को खोजकर दिखाएं। अगर आप दी गई तय समयसीमा के अंदर तस्वीर में छिपी चीज को ढूंढ लेते हैं, तो माना जाता है कि आप जीनियस व्यक्ति हैं और किसी भी पहेली को आसानी से सुलझा सकते हैं। इस तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन को लोग काफी पसंद करते हैं। 



ऑप्टिकल इल्यूजन को हल करने से दिमाग तेज होता है। इसको हल करने से दिमागी कसरत होती है, जिससे आपका दिमाग तेज चलता है। इन तस्वीरों के माध्यम से आप तरह-तरह के क्विज और गेम्स खेल सकते हैं। हम आपके लिए आज एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें आपको एक छिपे हाथी और जेब्रा को खोजना है। इसके लिए 15 सेकेंड की समयसीमा तय की गई है। अगर आप दिए गए समयसीमा में हाथी और जेब्रा को खोज लेते हैं, तो माना जाएगा कि आप जीनियस हैं। 
 

Optical Illusion: Can you find the elephant and zebra in just 15 seconds? quiz puzzle games
Optical Illusion IQ Test - फोटो : iStock

इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर से दिमाग कसरत कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आप अपने दिमाग का जितना ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, वो उतना ही तेज होता है। इसके साथ ही अवलोकन क्षमता भी बढ़ती है। आप अपने दिमाग की कसरत के लिए ऑप्टिकल इल्यूजन और पजल्स गेम्स खेल सकते हैं। इस तरह की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती हैं। 

 

Optical Illusion: Can you find the elephant and zebra in just 15 seconds? quiz puzzle games
Optical Illusion IQ Test - फोटो : iStock

कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें पर्सनैलिटी के राज को खोलती हैं, लेकिन कई तस्वीरों में छिपी चीजों को खोजना होता है। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों को समझ में नहीं आता है कि आखिर इसमें क्या छिपा है या उन्होंने पहले क्या नोटिस किया है। बहुत कोशिश करने के बाद ही लोग तस्वीर में छिपी पहेलियों को हल कर पाते हैं। 

Titan Submarine: टाइटन पनडुब्बी का विस्फोट से पहले का वीडियो आया सामने, दिखा हैरतअंगेज नजारा
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Optical Illusion: Can you find the elephant and zebra in just 15 seconds? quiz puzzle games
Optical Illusion IQ Test - फोटो : iStock

ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें देखने के बाद लोग समझ नहीं पाते हैं कि आखिर तस्वीर में क्या है? इन तस्वीरों में छिपी पहेलियों को सुलझाने में लोगों के पसीने झूट जाते हैं। आप आज की तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण मान सकते हैं। आप इस तस्वीर को गौर से देखिए और बताइए कि इसमें हाथी और जेब्रा कहां पर हैं। तेज दिमाग वाले लोग भी शायद ही इस तस्वीर को देखने के बाद सही जवाब दे पाएं।

Village: शहरों को मात देता है भारत का यह हाईटेक गांव, स्कूलों में लगे हैं एसी, मिलती है वाई-फाई की सुविधा

विज्ञापन
Optical Illusion: Can you find the elephant and zebra in just 15 seconds? quiz puzzle games
Optical Illusion IQ Test - फोटो : iStock

तस्वीर में कुछ लोगों को हाथी दिख रहा है, तो कुछ लोगों जेब्रा। आप तस्वीर को ध्यान से देखिए, आपको हाथी और जेब्रा दोनों आसानी से दिख जाएंगे। अगर आप भी इन जानवरों नहीं खोज पा रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमनें तस्वीर शेयर की है, जिसमें आप आसानी से जेब्रा और हाथी को देख सकते हैं। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed