फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UFO Alien News: अमेरिका का दूसरे ग्रह के रहस्यमयी प्राणियों पर बड़ा खुलासा, पेंटागन ने खोले एलियन के रहस्य

Sat, 18 Mar 2023 11:09 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 18 Mar 2023 11:09 AM IST
विज्ञापन
US Defence Department pentagon ufo chief says alien in solar system possible will the mystery be solved
अमेरिका ने दूसरे ग्रह से आने वाले रहस्यमयी प्राणियों पर किया बड़ा खुलासा - फोटो : iStock

UFO Alien News: एलियंस (Aliens) और अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स (UFO) को लेकर इन दिनों बहस तेज हो गई है। हाल के दिनों में दुनिया के कई इलाकों में यूएफओ दिखाई दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ब्रह्मांड में एलियंस हैं? आखिर वह कहां रहते हैं? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। 

दुनिया में अक्सर लोग एलियन और यूएफओ देखने का दावा करते हैं। दुनिया भर की अंतरिक्ष एजेंसियां और वैज्ञानिक दूसरे ग्रहों पर एलियन जीवन की तलाश में लगे हुए हैं। अब इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन (US Defence Department Pentagon) ने एक स्टडी की है जिसमें एलियंस और यूएफओ के रहस्य से पर्दा उठाने की कोशिश की गई है। आइए जानते हैं कि पेंटागन ने आखिर क्या कहा है? 

US Defence Department pentagon ufo chief says alien in solar system possible will the mystery be solved
इस दिन धरती पर आएंगे एलियंस - फोटो : iStock

पेंटागन के ऑल-डोमेन एनोमली रेजोल्यूशन ऑफिस (एएआरओ) के प्रमुख सीन किर्कपैट्रिक और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के अब्राहम लोएब ने एक स्टडी में यूएफओ का जिक्र किया है। अभी इस स्टडी की समीक्षा करना बाकी है। इस स्टडी के माध्यम से कई गतिशील यूएफओ के बारे में चर्चा की गई है। इस स्टडी से कई तरह के सवालों का जवाब दिया जा सकता है। वैज्ञानिकों के लिए कई सालों से यह अनसुलझा सवाल बना हुआ है। 
 
US Defence Department pentagon ufo chief says alien in solar system possible will the mystery be solved
अमेरिका ने दूसरे ग्रह से आने वाले रहस्यमयी प्राणियों पर किया बड़ा खुलासा - फोटो : iStock

सौर मंडल में हो सकती है एलियन की मदरशिप

पेंटागन यूएफओ चीफ का कहना है कि सौर मंडल में एलियंस की मदरशिप मौजूद हो सकती है। पेंटागन की तरफ से एक घटना पर स्टडी की गई है जिसके बाद एक ड्राफ्ट तैयार किया गया है। इसके बाद पेंटागन की तरफ से कहा गया है कि यह संभावना है कि सौर मंडल में असामान्य मदरशिप और छोटी वस्तुएं हो सकती हैं जो ग्रहों का दौरा करती हैं। 

Ajab-Gajab: शख्स का चौंकाने वाला दावा, 15 साल बाद इस तरह खत्म हो जाएगी दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
US Defence Department pentagon ufo chief says alien in solar system possible will the mystery be solved
अमेरिका ने दूसरे ग्रह से आने वाले रहस्यमयी प्राणियों पर किया बड़ा खुलासा - फोटो : iStock

पेंटागन के अधिकारियों का कहना है कि वह ठीक उसी तरह धरती पर आकर जांच कर रहे हैं, जिस तरह दूसरे ग्रहों पर वैज्ञानिक जांच करने के लिए जाते हैं। अधिकारियों ने यह बात सौर मंडल में यूएफओ के देखे जाने और तुरंत गायब होने के बाद कही है। उन्होंने कहा है कि छोटे और बड़े यूएफओ भी सौर मंडल में मौजूद हैं। 

Doomsday: समुंद्र से निकलेंगे भयानक जीव, इंसानों का करेंगे शिकार, ऐसे होगा धरती पर सामूहिक विनाश

विज्ञापन
US Defence Department pentagon ufo chief says alien in solar system possible will the mystery be solved
अमेरिका ने दूसरे ग्रह से आने वाले रहस्यमयी प्राणियों पर किया बड़ा खुलासा - फोटो : iStock

ऑल-डोमेन एनोमली रेजोल्यूशन ऑफिस (एएआरओ) का साल 2022 में गठन किया गया था। यह आसमान में किसी भी तरह की अजीबोगरीब गतिविध को देखकर उसकी जानकारी इकट्ठा करता है। इस टीम की तरफ से ही एलियंस और यूएफओ पर यह खुलासा किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed