यहां सदी के महानायक अभी भी लोगों को शौचालय की अहमियत का पाठ पढ़ा रहे हैं, अक्षय कुमार 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' जैसी फिल्म के सहारे बदलाव लाने का बीड़ा उठा रहे हैं, उधर दुनियावाले इन सबसे 100 कदम आगे निकल एक से बढ़कर एक
शौचालय का निर्माण कर रहे हैं और उसका इस्तेमाल नहीं बल्कि लुत्फ उठा रहे हैं।
2 of 7
Toilets
- फोटो : Weird Asia News
पूरी दुनिया में जापानी अपने बाथरूम प्रेम के लिए जाने जाते हैं। इसी का एक जीता-जागता सबूत है यह स्की स्टाइल बाथरूम। अब यहां बैठकर कैसा महसूस होगा और आप कितना हल्का महसूस करेंगे, इसकी कल्पना तो आप कर ही सकते हैं जनाब!
3 of 7
Toilets
- फोटो : Weird Asia News
इस बाथरूम की
तस्वीर देखकर हम सोच में पड़ गए कि कहीं यहां लोग नज़ारा देखने के फेर में टॉयलेट करना तो नहीं भूल जाते! वैसे आपकी जानकारी और जलन बढ़ाने के लिए बता दें कि इसे बनाने में पूरे 18 लाख डॉलर खर्च हुए हैं।
4 of 7
Toilet
- फोटो : Weird Asia News
पहली नजर में तो कोई नहीं कहेगा कि यह एक टॉयलेट की तस्वीर है। हरे-भरे, शांत और खूबसूरत जगह पर वाकई मू़ड और शरीर दोनों फ्रेश हो जाएगा।
5 of 7
Toilets
- फोटो : Weird Asia News
जनाब, कभी आपने स्विमिंग पूल में टॉयलेट किया है? नहीं किया तो अच्छी बात है। ऐसे बाथरूम के ज़रिये अपनी ये 'ख्वाहिश' पूरी कर सकते हैं आप। और तो और यहां से निकलने के बाद आप यह खुशफहमी भी पाल सकते हैं कि सामने दिख रहा दरिया आपकी ही देन है!