फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनसुलझी कहानी: एक हत्या के लिए 60 लोगों ने कबूला जुर्म, लेकिन आजतक नहीं मिला असली कातिल

Mon, 21 Jun 2021 10:55 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 21 Jun 2021 10:55 AM IST
विज्ञापन
unsolved murder mystery of Elizabeth Short also known as Black Dahlia
ब्लैक दाहिला उर्फ एलिजाबेथ शॉर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर में ऐसे कई हत्याओं के मामले हैं, जो सालों से रहस्य बने हुए हैं, क्योंकि आज तक इनके कातिलों का पता ही नहीं चल पाया है। एक ऐसा ही मामला अमेरिका का है, जिसे 'ब्लैक दाहिला मर्डर केस' के नाम से जाना जाता है। साल 1947 में हुई इस हत्या ने उस समय पूरे अमेरिका में खलबली मचा दी थी। इस मामले को लॉस एंजिलिस के सबसे पुराने अनसुलझे मर्डर केसों में से एक माना जाता है, क्योंकि हत्या लॉस एंजिलिस में ही हुई थी।


 

दरअसल, अमेरिका के बोस्टन की रहने वाली एलिजाबेथ शॉर्ट को ब्लैक दाहिला नाम से जाना जाता था। वह नौ जनवरी 1947 को अचानक गायब हो गई थीं, जिसके पांच दिन बाद यानी 15 जनवरी को उनकी लाश मिली थी। इसमें हैरानी की बात ये थी कि उनकी लाश कमर से आधी कटी हुई थी, साथ ही शरीर के कई अंगों पर गहरे घाव थे। हत्यारे ने उनका मुंह तो किसी धारदार हथियार से कान तक चीर दिया था।

unsolved murder mystery of Elizabeth Short also known as Black Dahlia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे आमतौर पर हत्याओं के मामले में तो खुद कातिल भी अपना जुर्म कबूल करने से कतराते हैं, लेकिन एलिजाबेथ शॉर्ट की हत्या का मामला इस सबमें सबसे अनोखा था।

unsolved murder mystery of Elizabeth Short also known as Black Dahlia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Twitter

इस मामले के शुरुआती जांच में करीब 60 लोगों ने एलिजाबेथ शॉर्ट की हत्या का जुर्म कबूला था, जिसमें से अधिकतर पुरुष थे। हालांकि इनका जुर्म कभी साबित नहीं हो सका, इसलिए उन्हें छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
unsolved murder mystery of Elizabeth Short also known as Black Dahlia
ब्लैक दाहिला उर्फ एलिजाबेथ शॉर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे तो अब तक 500 से भी ज्यादा लोग एलिजाबेथ शॉर्ट की हत्या का जुर्म कबूल कर चुके हैं, लेकिन हैरानी की बात ये है कि उसमें से कई लोग ऐसे भी हैं, जिनका तो जन्म ही नहीं हुआ था जब शॉर्ट की हत्या हुई थी। ऐसे में कई लोगों पर मामले को गुमराह करने का केस भी दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
unsolved murder mystery of Elizabeth Short also known as Black Dahlia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस हत्याकांड पर कई किताबें भी लिखी जा चुकी हैं। एलिजाबेथ शॉर्ट की हत्या को अमेरिकी इतिहास में सबसे क्रूर और अनसुलझे अपराधों में से एक माना जाता है, क्योंकि कातिल का अब तक पता नहीं चल सका है। यहां तक कि टाइम पत्रिका ने भी इसे दुनिया के सबसे कुख्यात अनसुलझे मामलों में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed