फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Science News: ब्रह्मांड में हमेशा गूंजती है यह आवाज, वैज्ञानिकों की खोज से दुनिया हैरान

Tue, 04 Jul 2023 12:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 04 Jul 2023 12:44 PM IST
विज्ञापन
universe is humming 15 years of observations scientists from india and the world heard gravitational waves
universe is humming - फोटो : iStock

Science News: वैज्ञानिकों ने सालों की कड़ी मेहनत के बाद बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने पहली बार ब्रह्मांड में गुंजने वाली गुरुत्वाकर्षण तरंगों की आवाज को सुना है। सबसे खास बात यह है कि महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने बहुत पहले ही गुरुत्वाकर्षण तरंगों के अस्तित्व की भविष्यवाणी कर दी थी। दुनियाभर के खगोलविदों की एक टीम ने गुरुत्वाकर्षण तरंगों की आवाज का पता लगाया है। इन वौज्ञानिकों में सात भारतीय वैज्ञानिक भी शामिल हैं। 



वैज्ञानिकों ने गुरुत्वाकर्षण तरंगों की आवाज का पता लगाने के लिए लो-पिच वाली दुनिया के 6 रेडियो टेलिस्कोप को इस्तेमाल किया था। पुणे स्थित मेट्रोवेव रेडियो टेलीस्कोप (यूजीएमआरटी) भी इसमें शामिल था। वैज्ञानिकों का कहना है कि हमेशा ब्रह्मांड में एक ध्वनि गूंजती रहती है। वैज्ञानिकों ने हाल ही में यह जानकारी दी है। महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने सौ साल पहले ही गुरुत्वाकर्षण तरंगों की भविष्यावाणी की थी। वैज्ञानिकों की यह खोज द एस्ट्रोफिजिकल जर्नल लेटर्स में बीते महीने प्रकाशित हुई थी। 
 

universe is humming 15 years of observations scientists from india and the world heard gravitational waves
space, galaxy - फोटो : istock

दुनियाभर के लगभग 190 वैज्ञानिकों की टीम बीते 15 साल से गुरुत्वाकर्षण तरंगों की खोज कर रही थी। भारत के पुणे स्थित मेट्रोवेव रेडियो टेलीस्कोप (यूजीएमआरटी) ब्रह्मांड से मिलने वाले सिग्नलों को जुटा रहा था और उनकी सटीकता का पता लगा रहा था, ताकि गुरुत्वाकर्षण तरंगों की पुष्टि हो सके। 
 

universe is humming 15 years of observations scientists from india and the world heard gravitational waves
universe is humming - फोटो : iStock

वैज्ञानिकों की टीम में शामिल एक भौतिक वैज्ञानिक जेवियर सीमेंस ने बताया कि मैं इसे समूह के तौर पर देख रहा हूं। पहले कहा जाता था कि ब्रह्मांड में कोई ध्वनि नहीं है, लेकिन वैज्ञानिकों ने अब ध्वनि की खोज की है। 


Supermoon 2023: आसमान में आज दिखेगा अद्भुत नजारा, जानिए अंतरिक्ष में ऐसा क्या होने जा रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन
universe is humming 15 years of observations scientists from india and the world heard gravitational waves
space, galaxy - फोटो : istock

क्या है गुरुत्वाकर्षण

जब ब्लैक होल की आपस में टक्कर होती है, तो गुरुत्वाकर्षण तरंगें निकलती है। सामान्य भाषा में आप इस ऐसे समझ सकते हैं कि गुरुत्वाकर्षण तरंगें किसी भी वस्तु के घूमने से पैदा होती हैं।

Ajab-Gajab: इस गांव के हर घर का दरवाजा है हरा, नहीं खरीद सकता है कोई अपना घर, जानिए क्या है अजीबोगरीब नियम

विज्ञापन
universe is humming 15 years of observations scientists from india and the world heard gravitational waves
universe is humming - फोटो : istock

 महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने सालों पहले ही इसकी भविष्यवाणी कर दी थी। उन्होंने बताया था कि गुरुत्वाकर्षण तरंगें लगभग पूरी तरह से प्रकाश की गति से हर चीज से होकर जाती हैं।

World’s Most Expensive Cow: इस विदेशी गाय का भारत से है खास संबंध, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed