फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Unique Village: इस गांव में दहेज और मोबाइल फोन पर है बैन, यहां के नियम और कानून जानकर हो जाएंगे हैरान

Sat, 07 Dec 2024 01:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 07 Dec 2024 01:09 PM IST
सार

Unique Village:पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में यह अनोखा गांव स्थित है। इसका नाम अंसार मीणा गांव है। सालों से यहां पर यह परंपराएं और रीति-रिवाज चलते आ रहे हैं, जो इसे एक अलग पहचान देते हैं।

विज्ञापन
Unique Village: interesting facts about ansar meena village of pakistan
पाकिस्तान के इस गांव में दहेज और मोबाइल फोन पर है प्रतिबंध - फोटो : Freepik

Unique Village: दुनिया में कई ऐसी जगहे हैं, जो अपने अजीबोगरीब नियम और कानून की वजह से जानी जाती है। वहां के लोगों को अनोखे नियमों का पालन करना होता है। कई जगहों पर ऐसे कानून हैं, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। आज हम आपको पाकिस्तान के एक गाव के बारे में बताएंगे, जहां पर अपने अनोखे नियम और सख्त कानून का पालन किया जाता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस गांव में पाकिस्तान का संविधान लागू नहीं होता है। यहां पर अपना खुद का संविधान है। 



पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में यह अनोखा गांव स्थित है। इसका नाम अंसार मीणा गांव है। सालों से यहां पर यह परंपराएं और रीति-रिवाज चलते आ रहे हैं, जो इसे एक अलग पहचान देते हैं। गांव का प्रशासन पूरी तरह से यहां के स्थानीय नेता चलाते हैं। यहां पर किसी भी सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है। आइए जानते हैं इस गांव के बारे में...

 

Unique Village: interesting facts about ansar meena village of pakistan
पाकिस्तान के इस गांव में दहेज और मोबाइल फोन पर है प्रतिबंध - फोटो : Freepik

गांव के नियमों का पालन करते हैं लोग 

पाकिस्तान के इस गांव के लोग अपने संविधान के मुताबिक, आर्थिक गतिविधियों, सामाजिक संरचनाओं और सांस्कृतिक परंपराओं को संचालित करते हैं। गांव के लिए सुरक्षा और शांति का प्रतीक है यहां का सख्त कानून। लोग यहां के संविधान का पूरी निष्ठा से पालन करते हैं। 
 

Unique Village: interesting facts about ansar meena village of pakistan
पाकिस्तान के इस गांव में दहेज और मोबाइल फोन पर है प्रतिबंध - फोटो : Freepik

क्या है गांव का कानून? 


गांव के लोगों के सहमति से अंसार मीणा गांव में 20 सूत्रीय संविधान लागू किया है, जिसके तहत कई नियम बनाए गए हैं। गांव में दहेज लेना-देना पूरी तरह से बैन है। इस गांव में हवाई फायरिंग करने पर रोक है। सबसे हैरानी बात यह है कि यहां पर छात्र स्मार्टफोन नहीं चला सकते हैं। 

Elizabeth Bathory: इस महारानी ने की थी 650 लड़कियों की हत्या, जवान दिखने के लिए खून से नहाती थी

क्या 2025 में खत्म हो जाएगी दुनिया? बाबा वेंगा ने की है खौफनाक भविष्यवाणियां

विज्ञापन
विज्ञापन
Unique Village: interesting facts about ansar meena village of pakistan
पाकिस्तान के इस गांव में दहेज और मोबाइल फोन पर है प्रतिबंध - फोटो : Freepik
शादी में खर्च को लेकर हैं सख्त नियम

गांव में शादी में खर्च को लेकर सख्त नियम बनाए गए हैं। शादियों में व्यवहार के तौर पर 100 रुपये से अधिक नहीं दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही चावल बांटने पर रोक है। मेहमान के लिए स्वागत के लिए सिर्फ चाय और बिस्किट दिया जाता है। 14 साल से कम उम्र के बच्चे बाइक नहीं चला सकते हैं। गांव में बाहरी लोगों के आने पर बैन है। यहां पर नशे के कारोबार करने पर रोक है। 

Santa Claus: वैज्ञानिकों ने 1700 साल बाद बनाया सांता क्लॉज का असली चेहरा, आप भी देखिए तस्वीरें

 
विज्ञापन
Unique Village: interesting facts about ansar meena village of pakistan
पाकिस्तान के इस गांव में दहेज और मोबाइल फोन पर है प्रतिबंध - फोटो : Freepik

इसके अलावा किसी की मृत्यु पर अनावश्यक खर्चों को लेकर भी नियम हैं। गांव के लोग इन नियम का खुशी-खुशी पालन करते हैं। वह मानते हैं कि इससे उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed