फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छह लाख प्लास्टिक बोतलों की मदद से बनाया अनोखा घर, वीडियो देख आप भी कहेंगे 'वाह'

Thu, 04 Jul 2019 06:46 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 04 Jul 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
Unique House who is built using 6 lakh recycled plastic bottles in Canada
प्लास्टिक की बोतल से बना घर - फोटो : CBC News

अब तक आपने ईंट-पत्थरों से ही घर बनाते देखा होगा, लेकिन क्या कभी ऐसा सुना है कि प्लास्टिक की बोतलों से घर बनाया गया हो।जी हां, कनाडा में कुछ ऐसा ही हुआ है, जो अब आकर्षण का केंद्र बन गया है। यहां करीब छह लाख बोतलों को रिसाइकिल कर अनोखा घर बनाया गया है। 

Unique House who is built using 6 lakh recycled plastic bottles in Canada
प्लास्टिक की बोतल से बना घर - फोटो : CBC News

मेटागन नदी के किनारे बने इस घर में तीन कमरे हैं। इसके अलावा घर में एक किचन, बाथरूम और छत भी है। यह घर बाहर से देखने में भले ही साधारण लगता हो, लेकिन अंदर से यह बेहद ही आलीशान लगता है, जिसमें तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। 

Unique House who is built using 6 lakh recycled plastic bottles in Canada
प्लास्टिक की बोतल से बना घर - फोटो : Brett Ruskin/CBC News

इस अनोखे घर को जोएल जर्मन और डेविड सउलनिर नामक कंपनी ने मिलकर बनाया है। कंपनी के मुताबिक, इस घर की दीवारें खास तरह के फोम से बनाई गई हैं, जिसे पीईटी (पॉलीइथाइलीन टेरेफ्थेलेट) कहा जाता है। इसे बनाने के लिए प्लास्टिक कचरे को रिसाइकिल करके उसे छर्रेनुमा आकार में ढाल लिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Unique House who is built using 6 lakh recycled plastic bottles in Canada
प्लास्टिक की बोतल से बना घर - फोटो : CBC News

कंपनी के मुताबिक, घर की दीवारें 15 सेंटीमीटर यानी 5.9 इंच मोटी हैं, जो कठोर से कठोर मौसम का सामना कर सकती हैं। इसके अलावा घर की दीवारें 326 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं का भी सामना करने में सक्षम हैं।  

विज्ञापन
Unique House who is built using 6 lakh recycled plastic bottles in Canada
प्लास्टिक की बोतल से बना घर - फोटो : CBC News

इस घर को असेंबल करने में महज 14 घंटे का समय लगा है। इसे बनाने में करीब दो करोड़ 75 लाख रुपये का खर्च आया है, जिसमें सोफा, बेड जैसी तमाम सुविधाएं भी शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed