पशु अस्पताल के बारे में आपने जरूर सुना होगा, जहां गाय-भैंस समेत कई जानवरों का इलाज होता है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे अस्पताल के बारे में सुना है, जहां सिर्फ ऊंटों का इलाज होता है? आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुबई में एक ऐसा अस्पताल है, जो सिर्फ ऊंटों का इलाज करता है। दुबई कैमल हॉस्पिटल दुनिया में अपनी तरह का इकलौता अस्पताल है।
2 of 5
दुबई कैमल हॉस्पिटल
- फोटो : Social media
इस वीआईपी अस्पताल को बनाने में करीब 71 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसकी शुरुआत साल 2017 में हुई थी, जो अब पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो चुका है। इस अस्पताल में ओमान से लेकर पूरे संयुक्त अरब अमीरात के ऊंटों का इलाज होता है। कैमल हॉस्पिटल में इलाज के लिए नई तकनीक की मशीनों को प्रयोग में लाया जाता है।
3 of 5
दुबई कैमल हॉस्पिटल
- फोटो : Social media
कैमल हॉस्पिटल में कुल 65 मेडिकल स्टाफ हैं, जिसमें विदेशी विशेषज्ञों की टीम भी है। यहां एक बार में कुल 22 ऊंटों का इलाज किया जा सकता है। हालांकि, यह अस्पताल काफी महंगा है। इस अस्पताल में ऑपरेशन की न्यूनतम कीमत 71 हजार रुपये, तो वहीं सिर्फ अल्ट्रासाउंड के आठ हजार रुपये लगते हैं।
4 of 5
दुबई कैमल हॉस्पिटल
- फोटो : Social media
इस अस्पताल में एक पांच मीटर ऊंची एंडोस्कोपी मशीन लगाई गई है, जो पूरी दुनिया में सिर्फ तीन ही हैं। दो मशीनें अमेरिका में हैं, जिनमें से एक का इस्तेमाल व्हेल के इलाज में किया जाता है, तो वहीं दूसरी मशीन से जिराफ की एंडोस्कोपी की जाती है।
5 of 5
दुबई कैमल हॉस्पिटल
- फोटो : Social media
दरअसल, दुबई में होने वाली ऊंटों की दौड़ दुनियाभर में लोकप्रिय है। यहां रेस जीतने वाले विजेता को अरबों का इनाम दिया जाता है। मैराथन की दौड़ में गिरकर घायल हुए ऊंटों का इलाज कैमल अस्पताल में ही होता है। कई बार तो इस अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में ऊंटों को उल्टा लटकाकर उनका इलाज किया जाता है।