फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: गर्भवती होने के बाद भी दोबारा प्रेग्नेंट हो गई महिला, दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

Fri, 09 Apr 2021 05:25 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 09 Apr 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
uk woman pregnant even after being pregnant due to superfetation gave birth to twins
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मानव शरीर एक जटिल संरचना है और इसके बारे में समझना आसान नहीं है। किसी भी इंसान के साथ कभी भी कुछ ऐसा हो सकता है, जो आपको हैरत में डाल सकता है। कुछ इसी तरह का मामला इंग्लैंड से सामने आया है। यहां एक महिला प्रेग्नेंट होने के कुछ दिनों के बाद फिर से गर्भवती हो गई। इस अजीबोगरीब मामले ने डॉक्टरों को भी आश्चर्य में डाल दिया था।

uk woman pregnant even after being pregnant due to superfetation gave birth to twins
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, रेबेका रॉबर्ट्स और उनकी पत्नी काफी समय से बांझपन की समस्या से जूझ रहे थे। कुछ सप्ताह पहले घर पर किए गए प्रेग्नेंसी टेस्ट के पॉजिटिव आने से ये दंपति काफी खुश थे। इसके बाद इन्होंने डॉक्टर से सलाह लेकर अल्ट्रासाउंड के दौरान अपने बच्चे को सोनोग्राम स्क्रीन पर देखा।

uk woman pregnant even after being pregnant due to superfetation gave birth to twins
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड के विल्टशायर में रहने वाले 39 वर्षीय रेबेका रॉबर्ट्स ने बताया कि मुझे पहले अल्ट्रासाउंड स्कैन को देख काफी खुशी मिली थी, लेकिन 12 सप्ताह के बाद दूसरे अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट ने मुझे सदमे में ला दिया। इतना ही नहीं सोनोग्राफर को भी ये रिपोर्ट आश्चर्यजनक लगा। कमरे में कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया। इसके बाद सोनोग्राफर ने मेरी तरफ देख पूछा कि क्या आप जुड़वां बच्चों की उम्मीद कर रहे हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
uk woman pregnant even after being pregnant due to superfetation gave birth to twins
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बता दें कि महिला के गर्भ में एक ही साथ जुड़वा बच्चे नहीं थे। पहले गर्भ के कुछ दिनों के बाद महिला फिर से प्रेग्नेंट हो गई थी। विज्ञान की भाषा में ऐसे मामले को सुपरफेटेशन कहा जाता है। प्रसूति विशेषज्ञ डेविड वॉकर ने कहा कि इस महिला की गर्भावस्था भी चिकित्सा साहित्य में दर्ज कुछ सुपरफेटेशन मामलों में से एक है।

विज्ञापन
uk woman pregnant even after being pregnant due to superfetation gave birth to twins
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सुपरफेटेशन की समस्या कोई सामान्य बात नहीं है। डॉक्टर डेविड वॉकर को इसके निदान में काफी मेहनत करनी पड़ी। प्रसूति विशेषज्ञ के तौर पर डेविड वॉकर ने 25 वर्षों के अपने अनुभव में ऐसा पहले कभी नहीं देखा था। उन्होंने बताया कि, "हम चिंतित थे, क्योंकि दूसरा जुड़वा बच्चा बहुत छोटा था। यह केवल नियमित रूप से स्कैन करके देखा गया था। उसके विकास की दर लगातार तीन सप्ताह पीछे थी। हमें एहसास हुआ कि यह सुपरफटेशन था।" हालांकि, महिला ने स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed