इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज आज से हो रहा है। भारत की चर्चित टी-20 लीग की करीब दो साल बाद भारत में वापसी हो रही है। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामले और संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस बार टूर्नामेंट में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। इस बार टूर्नामेंट में मैदानों में पुराना जोश और उत्साह देखने को नहीं मिलेगा। भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजन में सुरक्षा के दृष्टिकोण से बीसीसीआई ने कई ऐसे बदलाव किए हैं जो टूर्नामेंट के इतिहास में शायद पहली बार होगा। यही नहीं अंपायरिंग और मैचों के नियमों में भी अहम बदलाव किए गए हैं। ऐसे में आईए एक नजर डालते हैं उन सभी बदलावों और टूर्नामेंट से जुड़ी खास बातों पर...
IPL 2021 में बदलाव: अंपायरिंग से लेकर मैदान तक सब कुछ बदल गया, पढ़ें क्या कुछ होगा नया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 09 Apr 2021 04:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन