सुप्रीम कोर्ट द्वारा धारा 377 को अपराध की श्रेणी से बाहर करने के बाद अब समलैंगिकता के मामले खुलकर सामने आ रहे हैं। ताजा मामला यूपी के हमीरपुर का है, जहां दो महिलाएं एक-दूसरे के प्यार में इस कदर पागल हुईं कि दोनों ने पहले अपने-अपने पतियों को तलाक दिया और फिर उसके बाद शादी रचा ली।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों महिलाएं अपनी शादी रजिस्टर कराने के लिए रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंची थीं, जहां दोनों ने एक-दूसरे से किए 7 वादों का एक एफिडेविट दिया। हालांकि उनकी शादी रजिस्टर्ड नहीं हो पाई। रजिस्ट्रार का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा समलैंगिक शादी को सामाजिक मान्यता देने से जुड़ा शासनादेश अभी विभाग में नहीं पहुंचा है।
दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे से जो वादे किए हैं, उनमें पहला है कि दोनों किसी निजी या सरकारी संस्थान में नौकरी करेंगी और इसपर किसी को भी कोई एतराज नहीं होगा। दूसरा ये कि दोनों किसी भी गैर मर्द से शारीरिक संबंध नहीं बनाएंगी और बच्चे पैदा करने की इच्छा नहीं रखेंगी। ऐसे ही उन्होंने कुल 7 वादे किए हैं, जिसे निभाने की उन्होंने कमस खाई है।
4 of 5
एक-दूसरे का हाथ पकड़े लड़िकयां
- फोटो : Social Media
जानकारी के मुताबिक, राठ गांव की रहने वाली अभिलाषा ने खुद को पति और कधौली गांव की रहने वाली दीपशिखा ने खुद को पत्नी मानकर मंदिर में एक-दूसरे से शादी की। दोनों महिलाओं में से एक की उम्र 21 साल है और वो एक बच्चे की मां है, जबकि दूसरी महिला की उम्र 21 साल है।
5 of 5
girls from back
- फोटो : Social Media
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, दोनों युवतियों की पहली मुलाकात 7 साल पहले गांव में ही हुई थी। उसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। हालांकि इसी बीच दोनों की अलग-अलग जगहों पर शादी हो गई और वो अपने-अपने ससुराल चली गईं, लेकिन दोनों में से किसी का भी मन वहां नहीं लगा। जिसके बाद दोनों ने अपने-अपने पतियों को तलाक दे दिया और एक-दूसरे से शादी रचा ली।