{"_id":"5c2855d8bdec2257036f7e1b","slug":"upcoming-cars-going-to-be-launched-in-january-and-february-of-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5 कार जो 2019 के पहले दो महीने में मचाएंगी धमाल, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
5 कार जो 2019 के पहले दो महीने में मचाएंगी धमाल, देखें तस्वीरें
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: shubham
Updated Sun, 30 Dec 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
new car
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2018 खत्म होने में महज दो दिन बाकि हैं। पिछला साल तो आॅटो इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा रहा है। Auto Expo के शुरू होने से सरकार द्वारा लागू किए गए सुरक्षा नियमों तक। फिलहाल, 2019 के तैयारी कार निर्माता कंपनियों की जोरो पर हैं शुरूआत में वाहन कंपनियां अपनी एक से बढ़कर एक कार लांच करने को तैयार हैं। तो आप भी जान लिजिए कि कौन-सी हैं वो 5 कार जो 2019 के शुरूआती 2 महीने में होंगी लांच।
Maruti suzuki wagon-R संभावित लांच तारीख: 23 जनवरी
2 of 6
wagon R
2019 में लांच होने वाली गाड़ियों में मारुति वैगन आर का नाम सबसे टॉप पर है। माना जा रहा है कि 2019 में 23 जनवरी को मारुति अपनी इस नई हैचबैक को रि-लॉन्च कर सकती है। वैगन आर को पहली बार दिसंबर 1999 में लॉन्च किया गया था, तब से इस कार के चार अपग्रेड आ चुके हैं। मारुति वैगन आर का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च करेगी, तो संभवतया 2020 तक ही आएगा, और कीमत 10 लाख से कम होगी और यह एक बार चार्ज होने के बाद 150 से 200 किमी तक चल सकेगी।
Nissan kicks संभावित लांच: जनवरी 2019
3 of 6
Nissan kicks
किक्स को साल के शुरूआती दौर में लांच किया जा सकता है। निसान टैरेनो को बंद करने के बाद निसान ने किक्स को लाने का ऐलान किया था। किक्स को नए प्लेटफॉर्म एम0 पर डेवलेप किया गया है। किक्स के पेट्रोल वर्जन में 1.5-लीटर का इंजन होगा, जो कि 105 बीएचपी की पावर और 142 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं, इसके डीजल वर्जन में 1.5-लीटर का इंजन दिया जाएगा, जो 108 बीएचपी की पावर और 240 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि किक्स की एक्सशोरूम कीमत 9.5 लाख से 16 लाख के बीच हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Harrier संभावित लांच: 23 जनवरी
4 of 6
tata harrier
टाटा की सबसे दमदार एसयूवी हैरियर की लांचिंग की अधिकारिक घोषणा हो चुकी है इसकी लांचिंग तिथि 23 जनवरी रखी गई है। इस फ्लैगशिप एसयूवी ने लांचिंग से पहले ही बाजार पर कब्जा कर रखा है। हैरियर की लांचिंग का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। टाटा की यह पहली कार है जो Discovery Sport वाले Land Rover के D8 प्लेटफार्म पर बनाई गई है। कार को चार वेरिएंट XE, XM, XT, and XZ में लांच किया जाएगा। हालांकि, हैरियर की कीमत को लेकर अभी महज अंदाजा लगाया जा रहा है। कि इसकी कीमत 15 लाख के आस-पास हो सकती हैं।
विज्ञापन
Toyota Camry संभावित लांच: जनवरी 2019
5 of 6
Toyota Camry Hybrid
टोयोटा अपनी नई फ्लैगशिप गाड़ी को लांच करने की पूरी तैयारी कर चुका है। हम बात कर रहे हैं Toyota Camry Hybrid की। इस कार को 18 जनवरी 2019 को पेश किया जा सकता है। कैमरी के अब तक सात एडिशन आ चुके हैं, और यह आठवीं-पीढ़ी की कार होगी।कैमरी का यह मॉडल हर मायने में शानदार होगा। फिर बात चाहे लुक्स की हो या पावर की। नई Toyota Camry को नए प्लैटफॉर्म (जीए-के) Global Architecture पर बनाया गया है। नई कैमरी की लंबाई, चौड़ाई, और ऊँचाई पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।