फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: इस ब्रिज को देखने के लिए दूर-दूर से आते थे लोग, सच्चाई जानकर लोगों के उड़े होश

Thu, 13 Jan 2022 06:35 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Thu, 13 Jan 2022 06:35 PM IST
विज्ञापन
tourist reveal britain over hyped glory hole who build 860 years ago know about this mystery
ब्रिटेन का लिंकन हाई ब्रिज - फोटो : Twitter/@scotty_photos

दुनिया में ऐसी कई सारी जगहें हैं जो अपने निर्माण के लिए जानी जाती हैं। लोग इन्हें देखने के लिए देश-विदेश भी आते हैं। इन जगहों में इमारत, सड़क, पुल या फिर सुरंग जैसी जगहें होती हैं। ताजमहल, पीसा की मीनार, एफिल टावर, बुर्ज खलीफा ऐसी ही कुछ इमारते हैं जो अपनी बनावट के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। ब्रिटेन में ऐसी ही एक मशहूर जगह है लिंकन का हाई ब्रिज जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यह ब्रिज करीब साढ़े आठ सौ सालों से अपने निर्माण के लिए जाना जाता है। इस ब्रिज का निर्माण साल 1160 AD में हुआ था। इस ब्रिज में बने छेद को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इस ब्रिज की खास बात इसके बने छेद में थी, लेकिन अब लोगों को इसकी सच्चाई का पता चल चुका है। आइए जानते हैं कि आखिर इस छेद की सच्चाई क्या है ?

tourist reveal britain over hyped glory hole who build 860 years ago know about this mystery
ब्रिटेन का लिंकन हाई ब्रिज - फोटो : Twitter/@unilincoln

मध्यकालीन युग में लिंकन के हाई ब्रिज का निर्माण हुआ था। ये ब्रिज ब्रिटेन के सबसे पुराने निर्माणों में से एक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस ब्रिज में जो छेद है वो ऐतिहासिक है। ये ब्रिटेन के इतिहास से जुड़ा हुआ ब्रिज है। अब तक इस ब्रिज को लाखों लोगों ने देखा है और इसके इतिहास को भी जाना है। मगर, वहीं अब इस ब्रिज पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का ऐसा कहना है कि ब्रिज में बना छेद किसी भी प्रकार से ऐतिहासिक नहीं है और इसे लेकर लोगों में भ्रम पैदा किया गया है। ये मात्र एक साधारण सा छेद है जो किसी भी ब्रिज में बनाया जाता है। 

 

tourist reveal britain over hyped glory hole who build 860 years ago know about this mystery
ब्रिटेन का लिंकन हाई ब्रिज - फोटो : Twitter/@jaygreg8

इस ब्रिज के बारे में सबसे पहले एक पर्यटक ने इसकी तस्वीर साझा करते हुए अपने अनुभव को भी बताया। उसने बताया कि जब वो इस ब्रिज को देखने गया तो उसे ऐसा महसूस हुआ कि इस ब्रिज में जो छेद बना है उसमें ऐसा कुछ भी खास नहीं है। इस छेद को लोगों ने बेवजह ही मशहूर कर दिया है और लोग इसे ग्लोरी होल बिना किसी ऐतिहासिक कारण के कहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tourist reveal britain over hyped glory hole who build 860 years ago know about this mystery
ब्रिटेन का लिंकन हाई ब्रिज - फोटो : Twitter/@TruthJavelin

पर्यटक ने आगे बताया कि इस ब्रिज के ऊपर कुछ दुकानें बनी हुई हैं। जब आप इस होल को देखने के लिए नाव में बैठकर नदी क्रॉस करते हैं तो आपको ऐसा कुछ भी नहीं दिखाई देगा जिसकी उम्मीद आप करते हैं। न ही आपको इसके अंदर कोई गुप्त दरवाजा दिखाई देगा और न ही कोई गुप्त रास्ता। विधम नदी के ऊपर बने हुए इस ब्रिज का उपयोग किसी भी खास काम के लिए नहीं हुआ था।

विज्ञापन
tourist reveal britain over hyped glory hole who build 860 years ago know about this mystery
ब्रिटेन का लिंकन हाई ब्रिज - फोटो : Twitter/@carlaLinford

वैसे ये ब्रिज ब्रिटेन के सबसे पुराने पुलों में से एक है। अब जब ये सच्चाई तस्वीरों के माध्यम से सामने आई है तो जिन लोगों ने ब्रिज को देखा है। उन्होंने भी अपनी सहमति जताते हुए माना है कि वाकई में इस ब्रिज का कोई ऐतिहासिक महत्व नहीं है। ये देखने में खूबसूरत दिखाई देता है और इसका निर्माण हुए काफी साल बीत गए हैं। अंदर से देखने पर ये आम ब्रिज की तरह ही दिखाई देगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed