फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dangerous Islands: ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक आइलैंड, कोई है सापों का द्वीप, तो कोई मौत का टापू

Tue, 18 Apr 2023 11:31 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 18 Apr 2023 11:31 AM IST
विज्ञापन
Top 5 Dangerous Islands in the World Know Names Locations and Facts Full Details
ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक आइलैंड - फोटो : iStock

Dangerous Islands: दुनिया में कई आइलैंड हैं जो बेहद खूबसूरत हैं। आइलैंड पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। प्रकृति की अद्भुत सुंदरता को देखने के लिए अक्सर लोग यहां पर जाते हैं। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी जगहे हैं, जो बेहद खतरनाक हैं। आज हम आपको कुछ खतरनाक आइलैंड के बारे में बताएंगे, जहां जाना जान को खतरे में डालने के समान है। 



इल्हा दा क्विमाडा आईलैंड, ब्राजील

ब्राजील में स्थित यह आइलैंड बेहद खतरनाक माना जाता है। क्विमाडा का दूसरा नाम स्नेक आइलैंड यानी सांपों का द्वीप है। इसके नाम से ही पता चलता है कि यह कितना खतरनाक है। ब्राजील के इस द्वीप पर हजारों गोल्डन लांसहेड वाइपर रहते हैं। यह खतरनाक सांप दुनिया की सबसे जहरीली प्रजाति का है। इसके फूंकने से ही इंसान मांस गलने लगता है। इस द्वीप पर जिसने भी जाने की कोशिश की, वह कभी जिंदा लौटकर नहीं आया है। ब्राजील की नौसेना ने इस आइलैंड पर जाने पर बैन लगाया हुआ है। 

Top 5 Dangerous Islands in the World Know Names Locations and Facts Full Details
ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक आइलैंड - फोटो : iStock

सबा आइलैंड, नीदरलैंड

नीदरलैंड में स्थित सबा आइलैंड पर दुनिया में सबसे अधिक समुद्री तूफान आते हैं। इन खतरनाक तूफान की वजह से आईलैंड के आसपास कई जहाज डूब चुके हैं। 13 किमी में फैले इस आइलैंड की सुंदरता को देखने के लिए सैकड़ों लोग यहां आते हैं। इस आइलैंड पर करीब दो हजार लोग फिलहाल रहते हैं। दुनिया के सबसे खतरनाक आइलैंड में सबा शामिल है। 
 

Top 5 Dangerous Islands in the World Know Names Locations and Facts Full Details
ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक आइलैंड - फोटो : iStock

लूजोन आइलैंड, फिलीपींस

सक्रिय ज्वालामुखी 'ताल वॉल्कैनो की वजह से यह आइलैंड खतरनाक माना जाता है। यहां पर एक ज्वालामुखीय झील है जिसे ताल झील कहा जाता है। दुनियाभर से लोग इसे देखने के लिए आते हैं। हालांकि यहां आने वाले पर्यटकों को पहले ही चेतावनी दी जाती है कि ज्वालामुखी कब फट जाए, किसी को नहीं पता। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Dangerous Islands in the World Know Names Locations and Facts Full Details
ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक आइलैंड - फोटो : iStock

प्रोवेग्लिया आइलैंड, इटली

इटली में स्थित इस आईलैंड को 'मौत का आईलैंड' भी कहा जाता है। माना जाता है कि इस आइलैंड पर जाने वाला कभी लौटकर नहीं आता है। बताया जाता है कि सैकड़ों साल पहले करीब एक लाख 60 हजार बीमार लोगों को जिंदा जला दिया गया था। इसे भूतहा आइलैंड भी कहा जाता है। 


Interesting Facts: क्या सोते समय आपको भी ऊंचाई से गिरने का होता है एहसास? जानिए इसका वैज्ञानिक कारण

विज्ञापन
Top 5 Dangerous Islands in the World Know Names Locations and Facts Full Details
ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक आइलैंड - फोटो : iStock

रीयूनियन आइलैंड, अफ्रीका

यह आइलैंड अफ्रीका के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल है, लेकिन इस स्थान पर जाना बेहद खतरनाक है। यहां पर खतरनाक शार्क मछलियां मौजूद हैं जो किसी को पलभर में मौत की नींद सुला सकती हैं। सुरक्षा को देखते हुए इस आइलैंड के करीब आधे से ज्यादा तटों पर तैरना मना है। 

Lake Natron: दुनिया की सबसे खतरनाक झील, पानी में जाते ही पत्थर बन जाते हैं जानवर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed