Today Funny Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
आज के मजेदार जोक्स: लड़की- सुन जानू, गूगल मेल होता है या फीमेल, लड़के ने दिया गजब का जवाब
लड़की- सुन जानू, गूगल मेल होता है या फीमेल...
लड़का- बेबी फीमेल होता है...
लड़की- क्यों...
लड़का- क्योंकि अपना सेंटेन्स पूरा होने से पहले ही वो उसका सजेशन देना शुरू कर देता है...
पिंटू पढाई में कमजोर था
हमेशा दोस्तों के साथ मस्ती करता रहता था
मास्टर जी- तुम्हारे अंग्रेजी में इतने कम नंबर क्यों आये?
पिंटू- मास्टर जी, आया नहीं थी ना उस दिन
मास्टर जी- अरे, क्या तुम पेपर वाले दिन आई ही नहीं थे?
पिंटू- नहीं, वो मेरे बगल वाला लड़का नहीं आया था
पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया?
पत्नी- गिर गई थी लग गई….
पति- कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी ?
पत्नी- तकिये पर गिर गई थी.
और आंख लग गई थी
Jokes: मास्टर जी– सबसे ज्यादा नशा किसमें होता है? छात्र ने दिया मजेदार जवाब
Jokes: जब बॉयफ्रेंड ने कहा- व्हाट्सएप अपडेट कर लो, गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
लड़की - मैं तुम्हारे लिए आग पे चल सकती हूं.
नदी में कूद सकती हूं
लड़का - लव यू जानू
क्या तुम मुझे अभी मिलने आ सकती हो?
लड़की - पागल हो क्या इतनी धूप में