Time Traveller Warns: दुनिया में कई लोग अपने आपको टाइम ट्रैवलर होने का दावा करते हैं। अब एक और शख्स ने ऐसा ही दावा किया है और उसका कहना है कि वह साल 2858 से लौटकर आया है। उसने भविष्यवाणी की है कि साल 2023 में पांच बड़ी घटनाएं घटेंगी। शख्स का दावा है कि वह टाइम ट्रैवल करके आया है और भविष्य भी देखा है। धरती पर एलियन के कब्जे से लेकर तबाही तक दावा किया है।
Time Traveller: धरती पर जल्द आने वाली है तबाही! बाबा वेंगा-नास्त्रेदमस से भी डरावनी हैं ये भविष्याणियां
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह शख्स @darknesstimetravel अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करता है। इसके साथ वह भविष्य की घटनाओं को लेकर दावे करता है। इस बार उसने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया है जिसने लोगों को डरा दिया है।
इसमें उसने कहा है कि ध्यान दें- मैं साल 2858 से वापस आया एक टाइम ट्रैवलर हूं। आप साल 2023 में आने वाली इन 5 तारीखों को याद रख लीजिए। इस वीडियो में उसने एलियंस से लेकर वर्महोल तक के बारे में बताया है। इस स्व-घोषित टाइम ट्रैवलर ने डराने वाले दावे किए हैं।
जानिए कब-कब घटेंगी घटनाएं
स्व-घोषित टाइम ट्रैवलर का दावा है कि साल 2023 में 28 फरवरी को धरती पर एलियन का कब्जा हो जाएगा। उसने कहा कि हर कोई चाहता है कि धरती पर एलियन कब्जा कर लें और अब वह दिन जल्द ही आने वाला है।
Time Traveller Claim: शख्स की डरावनी भविष्यवाणियां, इस साल एलियन से होगा युद्ध, अमेरिका में मचेगी तबाही
इसके साथ ही उसने एक बेहद डरावनी भविष्यवाणी की है। उसका दावा है कि इसी साल 30 मार्च को एक विमान वर्महोल में गायब हो जाएगा। विमान में सवार यात्रियों के लिए यह सिर्फ छह सेकेंड का समय होगा, लेकिन दुनिया के लोगों के लिए छह साल का समय होगा।
Death Railway: इस रेलवे लाइन को बनाने में 1.20 लाख लोगों की हुई थी मौत, बेहद दर्दनाक है इसकी कहानी