फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अत्याधुनिक टी-90 एमएस टैंक से दुश्मनों को मात देगा भारत, यहां जानिए खूबियां

Wed, 10 Apr 2019 06:15 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 10 Apr 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
India buy Russian T 90MS Tagil tanks, Know his Features
टी 90एमएस - फोटो : Social Media
हाल में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 464 टी-90 टैंकों की खरीद को मंजूरी दी गई। इस रक्षा सौदे पर 13 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। भारत सरकार ने टी-90 टैंकों की खरीद में कई शर्तों को शामिल किया है। पहली शर्त यह है कि इन टैंकों का निर्माण ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के तहत चेन्नई में होगा। नए टी-90 एमएस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये रात में भी दुश्मन के ठिकानों पर हमला करने में सक्षम हैं। इन टैंकों को गुजरात के अलावा जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से लगती सीमा पर तैनात किया जाएगा। इससे भारतीय सेना की ताकत में इजाफा होगा। राजस्थान में पाकिस्तान सीमा पर टी-90 टैंक पहले ही तैनात हैं। 
India buy Russian T 90MS Tagil tanks, Know his Features
टी 90एमएस - फोटो : Social Media
T-90एमएस टैंक रूसी T-90 मुख्य युद्धक टैंक का उन्नत प्रारूप है। इसे टैगिल या प्रोरिव के नाम से भी जाना जाता है। इसमें मूल T-90 टैंक की तुलना में कई सुधार किया गया है। इसका रखरखाव और संचालन क्षमता भी पुराने टी90 से बेहतर है। यह टैंक पहली बार 2011 में दुनिया के सामने आया था। 
India buy Russian T 90MS Tagil tanks, Know his Features
टी 90एमएस - फोटो : Social Media
टी 90 टैंक को भारत में भीष्म के नाम से जाना जाता है। टी90 का यह प्रारूप टैंक का निर्यात संस्करण है। भारत ने इस मुख्य युद्धक टैंक के 464 यूनिट के खरीद को भी मंजूरी दी है जिसे अगले 3 से 4 साल में सेना को सौंप दिया जाएगा। T-90MS टैगिल मुख्य युद्धक टैंक में एक नया केबिन को जो़ड़ा गया है। जिसका उपयोग टैंक के बाहर गोला बारूद भंडारण के लिए किया जा सकता है। हालांकि, इसका उपयोग टैंक के अंदर से नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
India buy Russian T 90MS Tagil tanks, Know his Features
टी 90एमएस - फोटो : Social Media
इस अत्याधुनिक टैंक में में पिछले कॉनकट -5 के स्थान पर नए कंपोजिट कवच के साथ-साथ विस्फोटक रिएक्टिव कवच भी लगा है। इससे टैंक से टकराने वाले विस्फोटक जैसे रॉकेट, मिसाइल, ग्रेनेड, आरपीजी निष्क्रिय हो जाएंगे। 
विज्ञापन
India buy Russian T 90MS Tagil tanks, Know his Features
टी 90एमएस - फोटो : Social Media
इसके अलावा इसमें धुएं को पैदा करने वाला ग्रेनेड लांचिंग सिस्टम भी लगाया गया है। अगर दुश्मन इस टैंक पर लेजर के जरिए निशाना साधने की कोशिश करेगा तो यह ग्रेनेड धुंध फैलाकर दुश्मन के मंसूबे पर पानी फेर देगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed