फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला ने एक सांड की वजह से ताउम्र नहीं की शादी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Sat, 19 Jan 2019 01:12 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव शुक्ला Updated Sat, 19 Jan 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
this woman did not marry for the bull in tamil nadu

शादी जिंदगी में जरूरी तो नहीं लेकिन एक अहम हिस्सा जरूर होता है। उम्र के एक पड़ाव के बाद इंसान खुद अपनी पसंद से या परिवार की मर्जी से चुने हुए साथी से विवाह कर लेता है। शादी किसी भी इंसान की जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल होता है। दुनिया में कुछ बिरले लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने मकसद को पाने की खातिर जीवनभर कुंवारे ही रहते हैं। कलाम साहब से बेहतर उदाहरण कौन हो सकता है? 

this woman did not marry for the bull in tamil nadu
- फोटो : डेमो

आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने जीवनभर शादी न करने का फैसला लिया है।  तमिलनाडु की एक महिला ने अपने जुनून को पूरा करने के लिए शादी करने से मना कर दिया है। आपको जानकर हैरत होगी कि इस औरत ने केवल एक सांड की वजह से जिंदगी भर शादी नही न करने का फैसला क्यों लिया है?

this woman did not marry for the bull in tamil nadu
- फोटो : Social Media

बता दें कि आम तौर पर इंसान अपनी मजबूरियों के चलते शादी नहीं करता है, मगर इस महिला ने तो एक सांड के दर्द को समझते हुए बड़ी ही आसानी से शादी करने से मना कर दिया। हम बात कर रहे हैं 48 वर्षीय सेल्वरानी कि जो भारत के तमिलनाडु राज्य के मदुरै में निवास करती हैं। बचपन से ही सेल्वरानी के मन में एक सांड को पालने का विचार था।

विज्ञापन
विज्ञापन
this woman did not marry for the bull in tamil nadu
- फोटो : Social Media

आपको बता दें कि तमिलनाडु के पारंपरिक खेल जल्लीकट्टु में सांड का उपयोग काफी बड़ी मात्रा में किया जाता है। सेल्वरानी भी यही चाहती थीं कि उसका पाला हुआ सांड मेडल जीते। बस इसी जिद के चलते सेल्वरानी ने कभी शादी नहीं की, क्योंकि उसके दोनों भाइयों के पास सांड को पालने या उसकी देखरेख के लिए वक्त नहीं था। इसी वजह से सेल्वरानी ने सांड की देखभाल के लिए अपना पारिवारिक सुख त्यागने का फैसला किया।

विज्ञापन
this woman did not marry for the bull in tamil nadu
- फोटो : Social Media

सेल्वरानी ने अपने इस अनोखे सांड का नाम रामू रखा है। सेल्वरानी रामू की देखभाल के साथ ही खेतों में मजदूरी भी करती हैं। सेल्वरानी का कहना है कि, शांत स्वभाव का रामू जब खेल के मैदान में उतरता है तो वह गुस्सैल स्वभाव का हो जाता है। बीते पांच सालों में हर बार खेल में रामू ने जीत हासिल की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed