{"_id":"615d6d438ebc3e625330418a","slug":"ravana-body-still-present-in-this-cave-in-srilanka-know-the-secret-behind-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस गुफा में आज भी रखा है रावण का शव, नहीं किया गया था अंतिम सस्कार, जानिए क्या है रहस्य","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
इस गुफा में आज भी रखा है रावण का शव, नहीं किया गया था अंतिम सस्कार, जानिए क्या है रहस्य
रामायण से जुड़े रहस्यों के बारे में जानने की जिज्ञासा हर किसी को होती है। माना जाता है कि आज भी रामायण और भगवान राम से जूड़े कई चिन्ह और सबूत श्रीलंका में मौजूद हैं जिनके बारे में हर कोई जानना चाहता है। यह स्थल भगवान श्रीराम और रावण से जुड़ी कई सच्चाई बयां करते हैं। नवरात्र समाप्त होने के बाद दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है जिसे विजयदशमी कहते हैं। मान्यता है कि दशमी के दिन ही भगवान राम ने रावण का वध किया था।
एक रिसर्च में दावा किया गया है कि करीब 50 ऐसे स्थान हैं जिनका संबंध रामायण से है। इस रिसर्च के मुताबिक, एक पहाड़ी में बनी गुफा में आज भी रावण का शव सुरक्षित है। यह गुफा श्रीलंका के रैगला के घने जंगलों में स्थित है। बताया जाता है कि भगवान श्रीराम के हाथों रावण के वध को 10 हजार साल से भी ज्यादा हो गए हैं।
2 of 6
इस गुफा में आज भी रखा है रावण का शव
- फोटो : iStock
जिस गुफा में रावण का शव रखा गया है वह रैगला के जंगलों में 8 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर रावण के शव को ममी बनाकर एक ताबूत में रखा गया है। इस पर एक खास किस्म का लेप लगाया गया है, जिसके चलते हजारों सालों से वो वैसा का वैसा ही दिखता है।
3 of 6
इस गुफा में आज भी रखा है रावण का शव
- फोटो : iStock
यह शोध श्रीलंका के इंटरनेशनल रामायण रिसर्च सेंटर द्वारा किया गया है। इस रिसर्स के मुताबिक, 18 फीट लंबे और 5 फीट चौड़े ताबूत में रावण का शव रखा गया है। यह भी कहा जाता है कि इस ताबूत के नीचे रावण का बेशकीमती खजाना है। इस खजाने की रखवाली एक भयंकर नाग और कई खूंखार जानवर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इस गुफा में आज भी रखा है रावण का शव
- फोटो : iStock
मान्यता है कि जब भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था, उन्होंने उसके शव को विभीषण को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया था। लेकिन विभीषण ने राजगद्दी संभालने की जल्दी में रावण का अंतिम संस्कार नहीं किया और शव वैसे ही छोड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 6
इस गुफा में आज भी रखा है रावण का शव
- फोटो : iStock
कहा जाता है कि इसके बाद रावण के शव को नागकुल के लोग अपने साथ लेकर चले, क्योंकि उन लोगों को विश्वास था कि रावण की मौत क्षणिक है, वह फिर जिंदा हो जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इसके बाद उन्होंने रावण के शव को ममी बना दिया, ताकि सालों तक सुरक्षित रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।