फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zara Hatke: खतरनाक और जहरीले सापों को भी खा जाते हैं ये पक्षी, पलक झपकते ही कर लेते हैं शिकार

Fri, 13 Jun 2025 04:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 13 Jun 2025 04:55 PM IST
सार

Zara Hatke: दुनिया के सबसे खतरनाक पक्षियों में बाज शामिल है। हालांकि, लाल पूंछ वाले बाज, जिन्हें चिकनहॉक के नाम से भी जाना जाता है। यह सबसे खतरनाक होते हैं। यह बाज उत्तरी अमेरिका में पाए जाते हैं। यह सिर्फ सांपों को खाकर ही जिंदा रहते हैं।

विज्ञापन
thease birds eat snakes secretary bird laughing falcon birds who love to eating snakes
खतरनाक और जहरीले सापों को भी खाते हैं ये पक्षी - फोटो : Adobe Stock

Zara Hatke: सांप को देखते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। धरती के सबसे खतरनाक और जहरीले जीवों में सांप शामिल हैं। दुनिया में सांप की तीन हजार से अदिक प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं, लेकिन कुछ पक्षी जहरीले से जहरीले सांप को खा जाते हैं। आज हम आपको अपनी खबर में कुछ ऐसे ही पक्षियों के बारे में बताएंगे, जो सापों का शिकार करते हैं। 



बाज

दुनिया के सबसे खतरनाक पक्षियों में बाज शामिल है। हालांकि, लाल पूंछ वाले बाज, जिन्हें चिकनहॉक के नाम से भी जाना जाता है। यह सबसे खतरनाक होते हैं। यह बाज उत्तरी अमेरिका में पाए जाते हैं। यह सिर्फ सांपों को खाकर ही जिंदा रहते हैं। इनके पंख हल्के या गहरे भूरे रंग के होते हैं और पूंछ पूरी लाल होती है। इनकी औसतन लंबाई लगभग 18 से 26 इंच होती है। यह देखते ही सांपों को पकड़ लेते हैं और निगल जाते हैं। 

thease birds eat snakes secretary bird laughing falcon birds who love to eating snakes
खतरनाक और जहरीले सापों को भी खाते हैं ये पक्षी - फोटो : Adobe Stock

ग्रेट ब्लू हेरोन 

ग्रेट ब्लू हेरोन उत्तरी अमेरिका, कैरेबियन और गैलापागोस द्वीप समूह में पाए जाते हैं। इसका यह नाम इसके बड़े आकार और नीले-भूरे पंखों के कारण पड़ा है। बड़े नीले बगुले मुख्य तौर पर मछली खाते हैं , लेकिन अक्सर सांपों का शिकार भी करते हैं। शिकार करने के लिए यह बिल्कुल स्थिर खड़े रहते हैं और सांप को चलने देते हैं। जैसे ही सांप इनकी रेंज में आता है, अपनी लंबी चोंच से शिकार कर लेते हैं और पूरा निगल लेते हैं। 
 

thease birds eat snakes secretary bird laughing falcon birds who love to eating snakes
खतरनाक और जहरीले सापों को भी खाते हैं ये पक्षी - फोटो : Adobe Stock

सेक्रेटरी बर्ड 

सेक्रेटरी बर्ड अफ्रीका में पाए जाते हैं।  इनके पैर लंबे और शरीर गठीला होता है। यह बाज और सारस का मिश्रण दिखते हैं। यह अक्सर पैदल चलकर शिकार करने के लिए जाने जाते हैं। सांपों को खाने के लिए खास तरीका अपनाते हैं। यह सांप को देखते ही अपने शरीर के वजन के लगभग 5 गुना बल के साथ उस पर हमला करते हैं और सांप को बचने का मौका नहीं मिलता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
thease birds eat snakes secretary bird laughing falcon birds who love to eating snakes
खतरनाक और जहरीले सापों को भी खाते हैं ये पक्षी - फोटो : Adobe Stock

लॉफिंग फॉल्कन 

लॉफिंग फॉल्कन इस तरह की आवाज निकालते हैं, जिससे लगता है कि वह हंस रहे हैं। यह अमेरिका में पाए जाते हैं और पलभर में ही सांप को मार देते हैं। सांप का शिकार करने के लिए यह सबसे पहले हवा से आते हैं और झपट्टा मारते हैं। इसके बाद अपनी तेज चोंच से सांप के सिर को काट लेते हैं। 

Baba Vanga: धरती पर आएगा प्रलय, दुनिया में मचेगी ऐसी तबाही, बाबा वेंगा की सबसे डरावनी भविष्यवाणियां

विज्ञापन
thease birds eat snakes secretary bird laughing falcon birds who love to eating snakes
खतरनाक और जहरीले सापों को भी खाते हैं ये पक्षी - फोटो : Adobe Stock

बड़े सींग वाला उल्लू

बड़े सींग वाला उल्लू को बाघ उल्लू भी कहा जाता है। अमेरिका में मिलने वाले इन पक्षियों के सिर पर विशिष्ट गुच्छों के कारण इनका यह नाम पड़ा है। यह सींग की तरह नजर आते हैं। ज्यादातर उल्लुओं की तरह, बड़े सींग वाला उल्लू रात में शिकार करता है। यह उन पक्षियों में से एक है जो सांप खाते हैं। यह छिपकर और घात लगाकर हमला करते हैं। 

Viral Video: सामान हुआ ओवरवेट तो स्टाफ ने मांगे ज्यादा पैसे, फर्श पर लोट-लोटकर रोने लगी महिला, खूब की नौटंकी
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed