फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगले 10-15 सालों में खत्म हो सकती है बंदरों की ये प्रजाति, कहा जाता है 'द ग्रेट एप्स'

Fri, 02 Apr 2021 02:25 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
फीचर डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 02 Apr 2021 02:25 PM IST
विज्ञापन
The great apes tapanuli orangutans may extinct soon
तापानुली ओरंगुटान - फोटो : Facebook/Cincinnati Zoo & Botanical Garden

एक समय था जब दुनिया तरह-तरह के जीव-जंतुओं से भरी हुई थी, लेकिन समय के साथ बहुत कुछ बदला और धीरे-धीरे बहुत से जीव विलुप्त होते चले गए। आज हम उन जीव-जंतुओं के बारे में सिर्फ किताबों में ही पढ़ते हैं या फिल्मों में देखते हैं। अब कहा जा रहा है कि बंदरों की एक प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर है। ये बंदर सुनहरे और भूरे बालों वाले होते हैं। इन्हें बंदरों की दुर्लभ प्रजाति की श्रेणी में रखा गया है। इन बंदरों को तापानुली ओरंगुटान कहा जाता है। ये दुनिया में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा के बटांग तोरू पहाड़ियों पर स्थित जंगलों में रहते हैं। सुमात्रा इंडोनिशया का एक द्वीप है। 

The great apes tapanuli orangutans may extinct soon
तापानुली ओरंगुटान - फोटो : Facebook/Henry Vilas Zoo

तापानुली ओरंगुटान को 'द ग्रेट एप्स' भी कहा जाता है। पहले ऐसा माना जा रहा था कि तापानुली ओरंगुटान के विलुप्त होने में काफी समय है, लेकिन अब ऐसा देखा जा रहा है कि ये बहुत तेजी से खत्म हो रहे हैं। दरअसल, पिछले 200 साल से इनके रहने का इलाका लगातार छोटा होता जा रहा है। 

The great apes tapanuli orangutans may extinct soon
तापानुली ओरंगुटान - फोटो : Facebook/The Body Shop

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले बड़ी संख्या में तापानुली ओरंगुटान थे, जो जंगल के एक बड़े इलाके में रहते थे, लेकिन अब शिकारियों की वजह से ये बटांग तोरू पहाड़ के जंगलों के सिर्फ तीन फीसदी हिस्से में ही रहते हैं और इनकी संख्या भी कम हो गई है। कहा जा रहा है कि अब इस इलाके में 800 से भी कम तापानुली ओरंगुटान बचे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
The great apes tapanuli orangutans may extinct soon
तापानुली ओरंगुटान - फोटो : Facebook/Annabel Florman

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संरक्षण वैज्ञानिक एरिक मीजार्ड कहते हैं कि अगर ऐसे ही तापानुली ओरंगुटान का शिकार होता रहा, तो इनकी प्रजाति जल्द ही खत्म हो जाएगी। उनका मानना है कि अगले 10 से 15 सालों में धरती से तापानुली ओरंगुटान खत्म हो जाएंगे। 

विज्ञापन
The great apes tapanuli orangutans may extinct soon
तापानुली ओरंगुटान - फोटो : Facebook/HT Nguyen

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तापानुली ओरंगुटान के अचानक से खत्म होने का खतरा इसलिए भी बढ़ गया है, क्योंकि बटांग तोरू नदी के ऊपर एक हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट बन रहा है। यह पावर प्लांट करीब 300 एकड़ में बन रहा है। कहा जा रहा है कि इससे ओरंगुटान की टोलियों का आपस में मिलना-जुलना बंद हो जाएगा, जिसका असर उनके प्रजनन पर भी पड़ेगा। इससे उनकी संख्या तो बढ़ेगी ही नहीं और ये जीव विलुप्ति की कगार पर पहुंच जाएंगे। हालांकि पावर प्लांट का दावा है कि उनकी वजह से बंदरों की इस प्रजाति पर कोई खतरा नहीं आएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed